नहीं चली लूट की झूठी कहानी, पुलिस ने ऐसे किया खुलासा
रायबरेली में 46 हजार रुपये की लूट की सूचना से हड़कंप मच गया, लेकिन पुलिस की जांच आगे बढ़ी तो कहानी ही बदल गई। महज 12 घंटे के भीतर भदोखर थाना पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए कथित लूट की कहानी को झूठा बताया और एक एजेंट को गिरफ्तार कर लिया।