हिंदी
रायबरेली में दो पक्षों में जमकर मारपीट
Raebareli: जिले के गदागंज थाना क्षेत्र अंतर्गत मलाका मजरे भगवंतपुर चंदनहिया गांव में पुरानी रंजिश के कारण एक दर्दनाक घटना सामने आई है। दबंगों ने एक परिवार के घर पर जमकर पथराव किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।
पथराव के दौरान परिवार के सदस्यों ने विरोध जताया तो दबंगों ने महिला समेत तीन लोगों को लाठी-डंडों से बुरी तरह पीट दिया। इस हमले में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि दो अन्य भी चोटिल हुए। घायल महिला को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
पुलिस ने मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और उनके खिलाफ उचित धाराओं में कार्रवाई की जाएगी।
स्थानीय लोगों ने कहा कि दोनों पक्षों में पुरानी रंजिश को लेकर यह वारदात हुई है। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की मांग की है।
खबर अपडेट हो रही है...
Location : RaeBareli
Published : 15 February 2026, 1:50 PM IST