रायबरेली में कोचिंग से लौट रहे थे तीन दोस्त… रास्ते में मिला मौत का ट्रक, दो की मौत

रायबरेली में एक दर्दनाक सड़क हादसे में कोचिंग से लौट रहे तीन छात्रों की बाइक को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में दो छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना सलोन कोतवाली क्षेत्र के नूरुद्दीनपुर टोल प्लाजा के पास की बताई जा रही है।

Post Published By: Nitin Parashar
Updated : 12 March 2026, 2:09 PM IST
google-preferred

Raebareli: एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। यहां कोचिंग से घर लौट रहे तीन छात्रों की बाइक को तेज रफ्तार ट्रक ने इतनी जोरदार टक्कर मारी। इसमें दो छात्रों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि एक छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई और उसका पैर भी कट गया। सड़क पर बिखरे सामान और चीख-पुकार के बीच इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

हादसे में दो छात्रों की मौत

जानकारी के मुताबिक, इस दर्दनाक घटना नूरुद्दीनपुर टोल प्लाजा के पास हुई है। तीनों छात्र कोचिंग पढ़कर बाइक से अपने घर की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में अचानक तेज रफ्तार से आ रहे एक ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार दो छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई।

रफ्तार ने छीना तीनों की जान! रायबरेली से महराजगंज तक दर्दनाक सड़क हादसों का खौफनाक सिलसिला

स्थानीय लोगों ने पहुंचाई मदद

उनके साथ बैठी एक छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो देखा कि छात्रा बुरी तरह घायल पड़ी हुई है और उसका पैर भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। घटना के बाद सड़क पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। इसके बाद घायल छात्रा को जल्द से जल्द अस्पताल पहुंचाया गया। उसका इलाज शुरू हो सके।

रात को घर के लिए निकला युवक… सुबह पेड़ से लटका मिला शव! रायबरेली की रहस्यमयी मौत से उठे कई सवाल

इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने दोनों मृत छात्रों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं ट्रक चालक की तलाश भी शुरू कर दी गई है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। जिससे हादसे की सही वजह सामने आ सके।

इलाके में पसरा मातम

यह सालोन कोतवाली क्षेत्र में आता है। हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है। बताया जा रहा है कि तीनों छात्र पढ़ाई के लिए कोचिंग जाते थे और रोज इसी रास्ते से घर लौटते थे। लेकिन इस बार उनकी वापसी हमेशा के लिए रुक गई। दो मासूम जिंदगियों का यूं अचानक खत्म हो जाना पूरे इलाके को झकझोर गया है।

Location : 
  • Raebareli

Published : 
  • 12 March 2026, 2:09 PM IST

Advertisement