हिंदी
घटनास्थल पर जुटी भीड़
Raebareli: उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में मंगलवार सुबह एक युवक का शव पेड़ से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना गुरबक्शगंज थाना क्षेत्र के पूरे कोइली मजरे बास गांव की है। सुबह जब ग्रामीण गांव के बाहर से गुजर रहे थे, तब उन्होंने चिलवल के पेड़ पर एक युवक का शव रस्सी के फंदे से लटका देखा। यह दृश्य देखते ही इलाके में हड़कंप मच गया और तुरंत इसकी सूचना पुलिस और परिजनों को दी गई।
डाइनामाइट न्यूज़ संवददाता के अनुसार, मृतक की पहचान राघवेंद्र लोधी उर्फ राजू के रूप में हुई है। वह बैनामा लेखक रंजन लोधी के पुत्र बताए जा रहे हैं। परिवार के लोगों के मुताबिक राघवेंद्र सोमवार रात करीब 9 बजे रायबरेली शहर से अपने घर के लिए निकले थे। हालांकि वह देर रात तक घर नहीं पहुंचे, जिससे परिजनों को चिंता होने लगी।
मंगलवार सुबह करीब 9 बजे ग्रामीणों ने गांव के किनारे पेड़ पर युवक का शव लटका देखा, जिसके बाद पूरे गांव में यह खबर तेजी से फैल गई।
Gorakhpur News: चौरीचौरा तहसील में 43 गांवों के ग्रामीण परेशान, जानिए क्या है मामला
घटना की सूचना मिलते ही गुरबक्शगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना के बाद मृतक के परिवार में मातम छा गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
मृतक के परिजनों ने इस घटना को लेकर हत्या की आशंका जताई है। उनका कहना है कि राघवेंद्र की किसी से दुश्मनी नहीं थी और इस तरह से उसकी मौत होना कई सवाल खड़े करता है। परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर मामले की गहन जांच की मांग की है, ताकि सच्चाई सामने आ सके।
Bhiwadi: दिल्ली-जयपुर हाई-वे पर भीषण हादसा, मिट्टी धंसने से 7 मजदूरों की मौत
इस मामले में गुरबक्शगंज थाना अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि युवक का शव पेड़ से लटका हुआ मिला है। शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन अभी किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।
फिलहाल पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।
युवक की अचानक हुई मौत से पूरे गांव में शोक का माहौल है। ग्रामीण भी इस घटना को लेकर स्तब्ध हैं। लोग यह जानना चाहते हैं कि आखिर यह आत्महत्या है या इसके पीछे कोई और वजह छिपी हुई है।
Location : Raebareli
Published : 10 March 2026, 10:35 AM IST