हिंदी
प्रतापगढ़ में देर रात सनसनीखेज वारदात
Pratapgarh: कंधई थाना क्षेत्र में पुराने जमीनी विवाद के मुकदमे में सुलह न करने पर बाइक सवार बदमाशों ने एक अधेड़ को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल अधेड़ को जिला मेडिकल कॉलेज से प्राथमिक उपचार के बाद स्वरूप रानी नेहरू (एसआरएन) अस्पताल, प्रयागराज रेफर किया गया है।
कंधई थाना क्षेत्र के गनईडीह गांव निवासी इसरार अहमद (53) का रिजवान व अन्य लोगों से पुराना जमीन विवाद चल रहा है। इस मामले में इसरार अहमद ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है, जो वर्तमान में न्यायालय में विचाराधीन है। आरोप है कि विपक्षी उन पर लगातार मुकदमे में सुलह-समझौता करने का दबाव बना रहे थे।
सुलह से इनकार करने पर रविवार देर रात जब इसरार अहमद रखाव बाजार से घर लौट रहे थे, तभी बाइक सवार तीन बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाते, बदमाशों ने उन पर गोली चला दी। गोली लगते ही वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।
कोर्ट में केस वापस न लेने पर अधेड़ पर हमला
गोली की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची कंधई पुलिस ने घायल को तत्काल जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उनकी नाजुक हालत देखते हुए प्रयागराज रेफर कर दिया। घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है और पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
प्रतापगढ़ में कार पार्किंग को लेकर खूनी संघर्ष, फायरिंग और पत्थरबाजी में तीन घायल, गांव में तनाव
आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और बाइक सवार हमलावरों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। जमीन विवाद के मुकदमे में सुलह का दबाव बनाए जाने और इसी रंजिश में गोली मारने के आरोपों को भी जांच के दायरे में रखा गया है।
Location : Pratapgarh
Published : 15 November 2026, 11:58 PM IST