फतेहपुर: गोली मिस हुई तो तमंचे की बट से किया वार, फोड़ा सिर

फतेहपुर के चांदपुर थाना क्षेत्र में खेत में पानी लगाने को लेकर हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। पीड़ित धर्मेंद्र सिंह ने आरोप लगाया है कि कट्टे से फायर किया गया।

Post Published By: Nitin Parashar
Updated : 14 November 2026, 2:50 PM IST
google-preferred

फतेहपुर: खेत में पानी लगाने की जिद पांच दबंगों पर इतनी भारी पड़ी कि बात गाली-गलौज से बढ़कर गोली तक पहुंच गई। चांदपुर थाना क्षेत्र में किसान धर्मेंद्र सिंह का आरोप है कि उन पर कट्टे से फायर झोंका गया। किस्मत से गोली मिस हो गई। इसके बाद तमंचे की बट से सिर फोड़ दिया गया और लूटपाट भी की गई।

13 नवंबर को खेत पर हुआ बवाल

चांदपुर गांव के रहने वाले धर्मेंद्र सिंह ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में पूरी घटना बताई है। उनके मुताबिक, वह 13 नवंबर को अपने खेत पर गए थे। वहां उन्होंने देखा कि चंद्रभान उर्फ भन्नू, उदयभान, विकास, विवेक और शिवबालक खेत में जबरन पानी लगा रहे थे। धर्मेंद्र ने बताया कि वह साल 2015 से जमीन पर काबिज हैं। जब उन्होंने विरोध किया तो सभी आरोपी गाली-गलौज पर उतर आए।

सायरन की आवाज से घबराकर कुएं में गिरा या पुलिस ने दौड़ाया? फतेहपुर में युवक की मौत के बाद ग्रामीणों ने घेरा थाना

गोली मिस हुई फिर सिर पर वार

पीड़ित का आरोप है कि बहस बढ़ते ही उदयभान ने कट्टे और तमंचे से उन पर फायर कर दिया। किस्मत अच्छी थी कि गोली निशाने पर नहीं लगी। इसके बाद चंद्रभान उर्फ भन्नू ने ललकारते हुए तमंचे की बट से उनके सिर पर हमला कर दिया। इस हमले में धर्मेंद्र के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं।

Farmer

पीड़ित धर्मेंद्र सिंह (Img : Dynamite News)

लूट और प्रधान की शह का आरोप

धर्मेंद्र ने बताया कि मारपीट के बाद हमलावर उनका मोबाइल फोन, सोने की माला और 520 रुपये छीनकर फरार हो गए। उन्होंने घटना में वर्तमान ग्राम प्रधान की शह होने का भी आरोप लगाया है। हालांकि यह आरोप जांच का विषय है।

फतेहपुर में गाली-गलौज का विरोध करने पर दो भाइयों पर चाकू से जानलेवा हमला, डीएम ऑफिस में फूट-फूट कर रोए पीड़ित

एसपी से कार्रवाई की मांग

घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र सौंपकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है। उन्होंने सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। अब देखना होगा कि पुलिस गंभीर आरोप वाले मामले में कितनी तेजी से कदम उठाती है और आरोपियों तक कब पहुंचती है।

Location :  Fatehpur

Published :  14 November 2026, 2:50 PM IST

Related News

Advertisement