हिंदी
प्रतीकात्मक छवि (Source: Pinterest)
Gorakhpur: गोला थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती को बहला-फुसलाकर भगाकर ले जाने का मामला सामने आया है। युवती के भाई ने बेलीपार थाना क्षेत्र के एक युवक पर उसकी बहन को अपने साथ ले जाने का आरोप लगाते हुए गोला थाने में लिखित तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित भाई ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि उसकी 19 वर्षीय बहन को बेलीपार थाना क्षेत्र के शिवराज निषाद के पुत्र कमल निषाद उर्फ कमलू ने कथित तौर पर बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया है। भाई का आरोप है कि घर से जाते समय उसकी बहन अपना आधार कार्ड, शैक्षणिक प्रमाणपत्र (मार्कशीट), मां के जेवरात और 76 हजार रुपये नकद भी साथ लेकर गई है।
पीड़ित के मुताबिक, घटना की जानकारी होने के बाद जब उसने आरोपी युवक की मां से संपर्क कर अपनी बहन के बारे में पूछताछ की तो बातचीत के दौरान उन्होंने कथित तौर पर कहा कि जेवर आकर ले जाना, क्योंकि वह उसकी बहन और अपने बेटे कमल को कहीं दूर भेज रही हैं। युवक की मां की ओर से कही गई इस बात के बाद परिवार की चिंता और बढ़ गई। परिजनों को आशंका है कि युवती को कहीं दूर ले जाया जा सकता है।
घटना के बाद से युवती के परिजन परेशान हैं और उसकी तलाश तथा सकुशल बरामदगी की उम्मीद लगाए हुए हैं। भाई ने पुलिस से मामले में कार्रवाई करते हुए अपनी बहन को जल्द से जल्द बरामद कराने की मांग की है।
बहेड़ी में कारोबारियों ने दिखाई एकजुटता, नईम अहमद को सर्वसम्मति से सौंपी अध्यक्ष की कमान
इस संबंध में गोला पुलिस ने प्राप्त तहरीर के आधार पर कमल निषाद उर्फ कमलू के खिलाफ बीएनएस की धारा 87 और 61(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
Location : Gorakhpur
Published : 14 November 2026, 1:35 PM IST