Surat Fire: सूरत के गोदाम में अचानक भड़की भीषण आग, आसमान में छाया धुएं का गुबार; आखिर कैसे जल गया लाखों का सामान

सूरत शहर के एक कपड़े के कचरे वाले गोदाम में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की ऊंची लपटें और धुएं का गुबार देखकर आसपास के लोग घबरा गए और हालात संभालने के लिए दमकल विभाग की 8 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 14 November 2026, 1:12 PM IST
google-preferred

Surat Fire: गुजरात के सूरत शहर के सचिन-उन पाटिया इलाके में कपड़ा कचरे (टेक्सटाइल वेस्ट) से भरे एक गोदाम में भीषण आग लगने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि आग तेजी से फैल गई, जिससे आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। गोदाम से उठती ऊंची लपटों और घने धुएं को देखकर स्थानीय लोग घबरा गए। कई दमकल गाड़ियां भी मौके पर भेजी गईं हैं।

कपड़ा कचरे से भरे गोदाम में लगी आग (Surat Fire)

जानकारी के अनुसार, यह आग सूरत (Surat Fire) के सचिन-उन पाटिया औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक गोदाम में लगी, जहां कपड़ा कचरा जमा किया गया था। गोदाम के अंदर बड़ी मात्रा में कपड़ा कचरा रखा था, जिसकी वजह से आग तेजी से फैली और एक भीषण रूप ले लिया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि स्थानीय निवासियों और वहां काम करने वाले मजदूरों में दहशत फैल गई। गोदाम से निकलता घना काला धुआं दूर से ही देखा जा सकता था। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

ये भी पढ़ें- चाय लेकर पहुंची मां तो उड़ गए होश, बदायूं में घर में नानी-नाती की लाश मिलने से उठे की सवाल

मौके पर पहुंचीं दमकल गाड़ियां

घटना की सूचना मिलते ही सूरत फायर ब्रिगेड हरकत में आ गई। स्थिति की गंभीरता को समझते हुए, मौके पर आठ दमकल गाड़ियां भेजी गईं। दमकलकर्मियों ने तुरंत आग बुझाने का काम शुरू कर दिया।
आग को आसपास के इलाकों में फैलने से रोकने के लिए कई दिशाओं से पानी की बौछार की गई। दमकलकर्मी लगातार कोशिशों के बाद काफी हद तक आग को नियंत्रित करने में सफल रहे।

ये भी पढ़ें- सायरन की आवाज से घबराकर कुएं में गिरा या पुलिस ने दौड़ाया? फतेहपुर में युवक की मौत के बाद ग्रामीणों ने घेरा थाना

फिलहाल 'कूलिंग ऑपरेशन' जारी

आग (Surat Fire) पूरी तरह से बुझ जाए, यह सुनिश्चित करने के लिए दमकल की टीमें अभी भी मौके पर मौजूद हैं। फिलहाल 'कूलिंग ऑपरेशन' चल रहा है। 'कूलिंग ऑपरेशन' के दौरान, प्रभावित इलाके को ठंडा किया जाता है ताकि बची हुई गर्मी या सुलगती सामग्री की वजह से आग दोबारा न भड़क उठे।

Published :  14 November 2026, 1:12 PM IST

Advertisement