Gorakhpur: ई-रिक्शा में छूटा ट्रॉली बैग ऐसे पहुंचा महिला तक, सुरक्षित मिले जेवर और दस्तावेज
ई-रिक्शा से सफर के दौरान एक छोटी सी भूल महिला के लिए तीन दिनों की परेशानी बन गई। बैग में कपड़े, ज्वेलरी और जरूरी दस्तावेज थे, लेकिन ई-रिक्शा का कोई सुराग नहीं मिल रहा था। आखिरकार कैंट पुलिस ने सीसीटीवी और आईटीएमएस की मदद से वाहन की पहचान की।