Uttar Pradesh: गोरखपुर में थानों से गांव–गली तक पहुंची पुलिस, महिलाओं को दी ये ताकत

गोरखपुर में महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत पुलिस थानों से लेकर गांव–गली तक पहुंच गई है। पुलिस महिलाओं को यह संदेश दे रही है कि संकट की घड़ी में वे अकेली नहीं हैं, पुलिस और प्रशासन हर कदम पर उनके साथ है।

Gorakhpur: महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को लेकर गोरखपुर पुलिस ने एक बार फिर मजबूत संदेश दिया है। मिशन-शक्ति फेज-5.0 के विशेष अभियान के अंतर्गत शनिवार को जनपद के सभी थानों की मिशन शक्ति टीमों, पीआरवी एवं अन्य पुलिस बल द्वारा व्यापक जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया।

यह अभियान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक अपराध/नोडल मिशन शक्ति के पर्यवेक्षण में आयोजित किया गया।

अभियान का यह है उद्देश्य

अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने स्कूलों, कॉलेजों, ग्रामीण इलाकों, बाजारों, सार्वजनिक स्थलों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पहुंचकर महिलाओं एवं बालिकाओं से सीधा संवाद किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं में सुरक्षा का भरोसा, कानून के प्रति जागरूकता, आत्मविश्वास और स्वावलंबन की भावना को मजबूत करना रहा।

जागरूकता कार्यक्रम में महिलाओं और बालिकाओं को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही महिला एवं बच्चों से जुड़े महत्वपूर्ण कानूनों जैसे—घरेलू हिंसा से संरक्षण अधिनियम, दहेज प्रतिषेध अधिनियम, कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न निवारण अधिनियम, अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम, पॉक्सो एक्ट, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, बाल श्रम कानून तथा भारतीय दंड संहिता के अंतर्गत महिलाओं की गरिमा के विरुद्ध अपराधों के बारे में विस्तार से बताया गया।

Gorakhpur: नवागत SSP डॉ. कौस्तुभ ने थाना कैण्ट क्षेत्र में की पैदल गश्त, पुलिकर्मियों को दिये ये निर्देश

हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी

पुलिस अधिकारियों ने महिला हिंसा एवं अन्य आपात स्थितियों में सहायता के लिए उपलब्ध हेल्पलाइन नंबरों की भी जानकारी दी। इनमें वीमेन पावर लाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, मोबाइल पैनिक बटन का लाइव डेमो, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, वन स्टॉप सेंटर 181, साइबर हेल्पलाइन 1930, स्वास्थ्य सेवा 102, एंबुलेंस सेवा 108, जनसुनवाई पोर्टल, स्थानीय थानों की महिला हेल्प डेस्क, जिला संरक्षण अधिकारी, राष्ट्रीय/राज्य महिला आयोग और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शामिल हैं।

IND vs USA: भारत ने पहला मैच किया अपने नाम, USA को 29 रनों से हराया

महिलाओं को दिया यह संदेश

इस दौरान पंपलेट का वितरण कर महिलाओं को यह संदेश दिया गया कि संकट की घड़ी में वे अकेली नहीं हैं, पुलिस और प्रशासन हर कदम पर उनके साथ है। मिशन शक्ति अभियान ने गोरखपुर में महिला सुरक्षा और विश्वास के माहौल को और मजबूत किया है।

 

Location : 
  • Gorakhpur

Published : 
  • 8 February 2026, 6:31 AM IST

Advertisement
Advertisement