हिंदी
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में दीवानीपुर की रहने वाली एक विधवा महिला ने जिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाई है। महिला का कहना है कि अगर उसे इंसाफ नहीं मिला तो वह अपनी तीन बेटियों और एक बेटे के साथ बड़ा कदम उठाएगी।
विधवा ने जिलाधिकारी से की ये मांग
Fatehpur: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में दीवानीपुर निवासी एक विधवा महिला ने शनिवार को अपनी भूमिधरी जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाई है। महिला का कहना है कि अगर उसे इंसाफ नहीं मिला तो वह अपनी तीन बेटियों और एक बेटे के साथ आत्मदाह करने को मजबूर होगी।
पीड़िता गीता देवी का कहना है कि उनके पति इंद्रजीत सिंह के निधन के बाद से ही गांव का एक व्यक्ति उनकी गाटा संख्या 83 स्थित जमीन पर कब्जा कर निर्माण करवा रहा है। यह जमीन फतेहपुर–जोनिहा मार्ग स्टेट हाईवे 270 पर बताई जा रही है। महिला का आरोप है कि उसकी भूमिधरी से रास्ता निकालने का भी प्रस्ताव किया जा रहा है, जबकि कब्जा करने वाले की जमीन पीछे की ओर स्थित है।
महिला ने बताया कि उसके ऊपर चार नाबालिग बच्चों की जिम्मेदारी है और आर्थिक हालत बेहद कमजोर है। इसके बावजूद वह बीते चार महीनों से सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रही है, लेकिन कहीं सुनवाई नहीं हो रही। उसने सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी को प्रार्थनापत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
IND vs USA: भारत ने पहला मैच किया अपने नाम, USA को 29 रनो से हराया
गीता देवी का यह भी आरोप है कि कब्जा करने वाले को सत्ता पक्ष के एक नेता का संरक्षण प्राप्त है। जमीन के पश्चिम तरफ बनी सरकारी नाली को तोड़कर भी निर्माण कराने की बात कही गई है।
Fatehpur Fire Accident: ललौली थाना क्षेत्र में भीषण आग, गृहस्थी का सामान जलकर खाक
महिला का कहना है कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वह अपने बच्चों सहित आत्मदाह जैसा कदम उठाने को विवश होगी। मामला सामने आने के बाद प्रशासनिक कार्रवाई पर सबकी नजर टिकी हुई है।