लाखों छात्रों के लिए बड़ी खबर: बरेली के स्कूल-कॉलेजों में चार दिन नहीं लगेंगी कक्षाएं, जानिए वजह
बरेली में सावन की कांवड़ यात्रा को देखते हुए जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने बड़ा फैसला लिया है। 3, 10, 17 और 24 अगस्त को सरकारी और निजी स्कूल, कॉलेज, आईटीआई, पॉलिटेक्निक व तकनीकी संस्थानों में विद्यार्थियों के लिए अवकाश रहेगा। हालांकि स्टाफ शासकीय कार्यों के लिए उपस्थित रहेगा और निर्धारित परीक्षाएं यथावत आयोजित होंगी।