हिंदी
जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने मूरतगंज के रसूलपुर बदले में ग्राम चौपाल लगाकर समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को निर्देश दिए। नगर निकायों के निर्माण कार्यों की समीक्षा की। साथ ही गुण्डा नियंत्रण अधिनियम के तहत दो लोगों को छह माह के लिए जिला बदर किया।
कौशांबी जिलाधिकारी अमित पाल का सख्त एक्शन
Kaushambi: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जनद के जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने “गांव की समस्या, गांव में समाधान” अभियान के तहत विकास खंड मूरतगंज की ग्राम रसूलपुर बदले में ग्राम चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। विद्यालयों में कराए गए कार्यों, निपुण तालिका, साफ-सफाई और डीबीटी का सत्यापन कराने के निर्देश भी दिए।
जिलाधिकारी ने लाभार्थियों से पुष्टाहार, पेंशन, शौचालय, राशन, कन्या सुमंगला और आवास योजना की जानकारी ली। छूटे हुए पात्र लोगों को शीघ्र लाभ दिलाने के निर्देश दिए गए। विद्यालयों में शिक्षण व्यवस्था और मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता पर ग्रामीणों से प्रतिक्रिया ली गई। स्वास्थ्य केंद्रों की सुविधाओं और पशु टीकाकरण की भी समीक्षा की गई। आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को कार्ड वितरित किए गए।
ग्राम चौपाल में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
ग्रामवासियों ने बिजली कटौती और टूटे खंभों की शिकायत की, जिस पर अधिशासी अभियंता को सुधार के निर्देश दिए गए। आयुष्मान आरोग्य मंदिर में सीएचओ की अनुपस्थिति पर सख्त नाराजगी जताते हुए निगरानी के आदेश दिए गए।
मूरतगंज से नगर निकायों तक समीक्षा बैठक
उदयन सभागार में आयोजित बैठक में नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतों के निर्माण कार्यों की समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना, अमृत योजना और 15वें वित्त आयोग के तहत चल रहे कार्यों को समयबद्ध और गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए गए। लापरवाह अधिकारियों और ठेकेदारों पर कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए।
Kaushambi News: DM अमित पाल का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए दिए ये कड़े निर्देश
जिला मजिस्ट्रेट ने गुण्डा नियंत्रण अधिनियम 3(3) के तहत दो व्यक्तियों को छह माह के लिए जिला बदर करने का आदेश दिया। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था बनाए रखने में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।