हिंदी
गोरखपुर के थाना कैण्ट क्षेत्र में निर्माणाधीन मकान से कॉपर वायर चोरी के मामले में पुलिस ने अनिल कुमार यादव को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 7 किलो कॉपर बरामद हुआ। तीन बाल अपचारियों को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया।
थाना कैण्ट पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Gorakhpur: यूपी के गोरखपुर जनपद में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कैण्ट पुलिस को बड़ी सफलता मिली। पुलिस ने निर्माणाधीन मकान से कॉपर वायर चोरी करने के आरोप में एक मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार किया और तीन बाल अपराधियों को अभिरक्षा में लिया।
अधिकारियों के अनुसार, आरोपी अनिल कुमार यादव पुत्र स्वर्गीय शंकर प्रसाद यादव, निवासी नंदानगर, थाना एम्स को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से लगभग 7 किलोग्राम कॉपर वायर बरामद किया गया। पूछताछ में तीन अन्य बाल अपराधियों की संलिप्तता भी सामने आई।
खजनी में हत्या के वांछित आरोपी की गिरफ्तारी, गोरखपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
मामला थाना कैण्ट पर पंजीकृत मु0अ0सं0 62/2026, धारा 331(4), 305(A) बीएनएस के तहत दर्ज किया गया था। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) व 3(5) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है। आगे की विधिक कार्रवाई अब भी जारी है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ कुस्तुभ के निर्देशन में, पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी कैण्ट के पर्यवेक्षण में कार्रवाई की गई। प्रभारी निरीक्षक कैण्ट के नेतृत्व में उपनिरीक्षक नवीन कुमार राय, उपनिरीक्षक नीरज साह, कांस्टेबल दिनेश यादव और संदीप कुशवाहा ने सक्रियता दिखाते हुए आरोपी को दबोचने में सफलता पाई।
गोरखपुर पुलिस का बड़ा एक्शन: रामगढ़ताल का कुख्यात अपराधी ‘दुराचारी’ घोषित, जानें पूरा मामला
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जनपद में चोरी और अन्य अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। चोरी की घटनाओं में त्वरित कार्रवाई और साक्ष्यों के आधार पर गिरफ्तारियां पुलिस की सक्रियता को दर्शाती हैं। पीड़ित को चोरी गए माल की बरामदगी के जरिए राहत दी गई।