चंदौली में मतदाता पुनरीक्षण अभियान तेज, दर्जनों बूथों पर पहुंचे डीएम शैलेष कुमार

चंदौली में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के तहत जिलाधिकारी शैलेश कुमार ने विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। खराब प्रगति मिलने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाई। जिले में एक लाख तक नए मतदाताओं को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। महिलाओं, युवाओं और छूटे हुए पात्र मतदाताओं के पंजीकरण पर प्रशासन विशेष रूप से ध्यान दे रहा है।

Post Published By: Bobby Raj
Updated : 29 November 2026, 8:02 PM IST
google-preferred

Chandauli: उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान को गति देने के लिए जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने खुद मोर्चा संभाल लिया है। जिलाधिकारी ने सदर और पीडीडीयू नगर तहसील के दर्जनों मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर अभियान की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान पीडीडीयू नगर तहसील के नगर पालिका इंटर कॉलेज स्थित बूथ पर खराब प्रगति मिलने से डीएम नाराज हो गए। उन्होंने बूथ पर तैनात लेखपाल और एसडीएम पीडीडीयू नगर को फटकार लगाते हुए अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए।

कॉलेजों में विशेष कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश

मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने जनपद के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने इंटर कॉलेज और डिग्री कॉलेजों में विशेष कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए हैं, ताकि पात्र युवाओं को मतदाता सूची में शामिल किया जा सके।

Chandauli1

डीएम ने खुद संभाला मोर्चा (Image Source: Dynamite News)

एक दावत, दो गांव और 50 से ज्यादा बीमार; अमरोहा में आखिर क्या खाने से बिगड़ी तबीयत?

अभियान के दौरान उन युवाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, जो एक जनवरी 2027 तक 18 वर्ष की आयु पूरी कर लेंगे। इसके अलावा महिलाओं और ऐसे पात्र नागरिकों के पंजीकरण पर भी जोर दिया जा रहा है, जिनके नाम अभी तक मतदाता सूची में शामिल नहीं हैं। निर्वाचन विभाग का लक्ष्य है कि जिले में कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे।

45 हजार नए मतदाताओं के जुड़े नाम

चंदौली जिले में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के तहत 90 हजार से एक लाख नए मतदाताओं को जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अब तक करीब 45 हजार नए मतदाताओं के नाम सूची में शामिल किए जा चुके हैं।

निर्धारित लक्ष्य को पूरा करने के लिए जिले के 1,673 बूथों पर बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) पंजीकरण का कार्य कर रहे हैं। इन बूथों पर सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक पात्र नागरिकों के पंजीकरण की प्रक्रिया चल रही है जिलाधिकारी ने मतदान केंद्रों के निरीक्षण के दौरान अभियान की प्रगति देखी और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

Chandauli2

45 हजार नए मतदाताओं के जुड़े नाम (Image Source: Dynamite News)

दो बिस्वा जमीन के लिए खूनी बना बेटा! मां-पिता को कार से कुचला; बहन जिंदगी-मौत से जूझ रही

16 दिसंबर तक दर्ज करा सकेंगे दावे और आपत्तियां

जिले में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान की शुरुआत 17 नवंबर से हुई है। यह अभियान चार जनवरी 2027 तक चलेगा। वहीं, मतदाता सूची से संबंधित दावे और आपत्तियां 16 दिसंबर तक ली जाएंगी।

अभियान के तहत पहली बार मतदाता बनने वाले युवाओं के साथ महिलाओं और सूची में शामिल होने से छूट गए पात्र नागरिकों के पंजीकरण को प्राथमिकता दी जा रही है। इसके लिए मतदान केंद्रों पर बीएलओ निर्धारित समय के दौरान पंजीकरण का कार्य कर रहे हैं।

Location :  Chandauli

Published :  29 November 2026, 8:02 PM IST

Advertisement