हिंदी
प्रयागराज में दर्दनाक मामला (Image: Pinterest)
Prayagraj: प्रयागराज में आठ साल की बच्ची के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म की घटना के बाद उसके पिता की मौत का मामला सामने आया है। रविवार को 35 वर्षीय जसवंत सरोज का शव घर के दरवाजे पर लगे जामुन के पेड़ से लटका मिला। बताया गया कि बेटी के साथ हुई घटना की जानकारी मिलने के बाद से वह मानसिक रूप से परेशान थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मामला फाफामऊ क्षेत्र के एक गांव का है। यहां की आठ वर्षीय बच्ची अपनी बुआ के घर नवाबगंज थाना क्षेत्र गई थी। बताया गया कि वह बकरी चराते हुए श्रृंगारधाम स्थित निषादराज किले के पास पहुंच गई। आरोप है कि इसी दौरान वहां तीन युवकों ने बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना के बाद बच्ची अपनी बुआ के घर पहुंची और उन्हें आपबीती बताई। इसके बाद बच्ची को उपचार के लिए स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी मिलने पर परिवार के लोग भी परेशान हो गए।
प्रयागराज में स्कूल बैग की तलाशी लेते ही उड़े होश, आठवीं के छात्र की करतूत से पुलिस भी हैरान
बेटी के साथ हुई घटना को लेकर परिजन रविवार को नवाबगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराने पहुंचे थे। इसी दौरान घर पर अकेले मौजूद बच्ची के 35 वर्षीय पिता जसवंत सरोज की मौत हो गई। उनका शव घर के दरवाजे पर स्थित जामुन के पेड़ से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हत्या के मामले में गवाह था अरविंद, तिलक में जाने की थी तैयारी, प्रयागराज मर्डर से अनसुलझे राज
मृतक जसवंत सरोज के भाई ने बताया कि बेटी के साथ हुई घटना की जानकारी मिलने के बाद से ही जसवंत मानसिक रूप से परेशान थे। जसवंत के परिवार में तीन बेटे और एक बेटी हैं। घटना के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।
Location : Prayagraj
Published : 29 November 2026, 5:53 PM IST