मंच पर दिग्गजों की फौज, सामने खाली कुर्सियां! आगरा में भाजपा की समरसता महासभा ने खड़े किए सवाल

आगरा के जीआईसी मैदान में भाजपा की समरसता महासभा में कई बड़े नेता पहुंचे, लेकिन मैदान की कई कुर्सियां खाली नजर आईं। खास बात यह है कि 15 दिन पहले इसी मैदान में सपा ने दलित महासम्मेलन आयोजित किया था।

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 29 November 2026, 4:07 PM IST
google-preferred

Agra: दलित समाज को साधने के लिए आगरा में भाजपा ने बड़ी समरसता महासभा का आयोजन किया, लेकिन मैदान में जुटी भीड़ ने आयोजन को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए। मंच पर केंद्रीय राज्यमंत्री से लेकर उत्तर प्रदेश सरकार के कई कैबिनेट मंत्री और वरिष्ठ नेता मौजूद थे, लेकिन सामने लगी कुर्सियों में बड़ी संख्या खाली नजर आई। रविवार को संत शिरोमणि रविदास महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर निकाली जा रही समरसता संकल्प यात्रा आगरा पहुंची थी। यहां जीआईसी मैदान में भाजपा ब्रज क्षेत्र की ओर से महासभा आयोजित की गई। कार्यक्रम में बड़े नेताओं की मौजूदगी के बावजूद मैदान के कई ब्लॉकों में अपेक्षित भीड़ नहीं दिखाई दी।

आगरा पहुंची समरसता संकल्प यात्रा

संत शिरोमणि श्री रविदास महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर निकाली जा रही समरसता संकल्प यात्रा रविवार दोपहर करीब 1:30 बजे आगरा पहुंची। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद शिवेश कुमार राम तथा उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री असीम अरुण संत रविदास महाराज की पवित्र चरण पादुकाएं लेकर जीआईसी मैदान पहुंचे।

‘आयकर अधिकारी बनकर लूटा था 5 किलो सोना’, 6 साल से फरार आरोपी आगरा में गिरफ्तार; ऐसे दिया था वारदात को अंजाम

मंच पर दिग्गज नेताओं की मौजूदगी

समरसता महासभा में केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल, उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट मंत्री बेबीरानी मौर्य और योगेंद्र उपाध्याय समेत कई वरिष्ठ नेता मंच पर मौजूद रहे। नेताओं की मौजूदगी को देखते हुए कार्यक्रम को लेकर काफी चर्चा थी, लेकिन मैदान में तस्वीर कुछ अलग नजर आई। मैदान में लोगों के बैठने के लिए आठ से दस ब्लॉक बनाए गए थे। इनमें कई जगह कुर्सियां खाली रहीं। बताया गया कि आधे से अधिक स्थानों पर लोगों की मौजूदगी नहीं थी। बड़े नेताओं के मंच पर जुटने के बावजूद मैदान में अपेक्षित भीड़ नहीं दिखने से आयोजन की चर्चा होने लगी।

Agra News

मैदान में खाली कुर्सियां (IMG: Dynamite News)

इसी मैदान में सपा ने किया था दलित महासम्मेलन

भाजपा की इस महासभा को लेकर एक और बात चर्चा में रही। दरअसल, जिस जीआईसी मैदान में रविवार को समरसता महासभा आयोजित की गई, उसी मैदान में 15 नवंबर को समाजवादी पार्टी ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश का दलित महासम्मेलन किया था। करीब 15 दिन के अंतराल में एक ही मैदान पर दो बड़े राजनीतिक आयोजनों ने दलित समाज के बीच अपनी मौजूदगी दर्ज कराने की कोशिश की। पहले समाजवादी पार्टी ने दलित महासम्मेलन आयोजित किया और अब भाजपा ने समरसता संकल्प महासभा के जरिए सामाजिक समरसता तथा संत रविदास के विचारों का संदेश देने का प्रयास किया।

आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा: लोडर-टेंपो की जोरदार टक्कर में युवा क्रिकेटर समेत 4 लोगों की मौत

पंजाब से शुरू हुई यात्रा वाराणसी तक पहुंचेगी

संत रविदास महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर निकाली जा रही समरसता संकल्प यात्रा पंजाब से शुरू हुई है। यह यात्रा हरियाणा और दिल्ली होते हुए उत्तर प्रदेश पहुंचेगी और आगे वाराणसी तक जाएगी। आगरा में आयोजित महासभा इसी यात्रा का हिस्सा रही। भाजपा नेताओं ने संत रविदास महाराज की पवित्र चरण पादुकाओं के साथ कार्यक्रम में भाग लिया। इस आयोजन के जरिए पार्टी ने सामाजिक समरसता और संत रविदास के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया।

Location :  Agra

Published :  29 November 2026, 4:07 PM IST

Related News

Advertisement