हिंदी
एमके स्टालिन ने राहुल गांधी का किया शुक्रिया (IMG: Dynamite News)
New Delhi/Chennai: सोमवार से शुरू हो रहे संसद के विशेष सत्र में परिसीमन बिल पर समर्थन के लिए लोक सभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी DMK चीफ एमके स्टालिन से मिलने और बातचीत करने के लिए चेन्नई पहुंचे हैं। इस बीच एमके स्टालिन की ओर से एक बड़ा बयान सामने आया है। इस बयान के बाद माना जा रहा है कि स्टालिन अपने रुख पर अड़े हुए हैं। एमके स्टालिन ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में राहुल गांधी को जवाब दिया है।
एमके स्टालिन से मिलने और बातचीत करने के लिए राहुल गांधी के सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे भी चेन्नई पहुंचे हैं। माना जा रहा है कि कांग्रेसी नेता थोड़ी देर में स्टेलिन से मुलाकात करेंगे।
इस मुलाकात से पहले स्टालिन ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा है कि संविधान और राज्यों के अधिकारों की रक्षा में DMK की ऐतिहासिक भूमिका को मानने के लिए भाई राहुल गांधी का दिल से शुक्रिया। उन्होंने आगे लिखा है कि हमने हमेशा तमिलनाडु और हमारे तमिल लोगों के हितों को सबसे पहले ध्यान में रखकर हर फैसला लिया है। हम इस रास्ते पर कोई समझौता नहीं करेंगे और मुझे पूरा भरोसा है कि इतिहास हमें एट्टाप्पन नहीं बल्कि कट्टाबोमन के तौर पर आंकेगा।
परिसीमन विधेयक को लेकर विपक्षी एकता मजबूत करने की कोशिशों के बीच राहुल गांधी रविवार को INDIA गठबंधन के नेताओं के साथ चेन्नई पहुंचे। यहां उन्होंने डीएमके प्रमुख और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन से मुलाकात की। राहुल गांधी ने इस मुद्दे पर स्टालिन से फिर विचार करने और राष्ट्रीय हित, तमिलनाडु के हितों के साथ संविधान की रक्षा के लिए मिलकर विधेयक का विरोध करने की अपील की।
राहुल गांधी की पीएम मोदी और भाजपा पर तीखा हमला, CEC को फिर घेरा, कहा- 2024 का चुनाव चोरी हुआ
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि लोकसभा की सीटों की संख्या बढ़ाकर 850 करने से भारत का लोकतंत्र खत्म हो जाएगा। उनके मुताबिक, इस कदम से बीजेपी और आरएसएस को अपने फायदे के लिए देश का पूरा चुनावी नक्शा नए सिरे से तैयार करने की खुली छूट मिल सकती है।
राहुल गांधी की अपील के बाद एमके स्टालिन ने उनका आभार जताया। उन्होंने कहा कि संविधान और राज्यों के अधिकारों की रक्षा में डीएमके की ऐतिहासिक भूमिका को स्वीकार करने के लिए वह राहुल गांधी के शुक्रगुजार हैं। स्टालिन ने अपने बयान में साफ किया कि उनकी पार्टी ने हमेशा तमिलनाडु और तमिल लोगों के हितों को सबसे ऊपर रखकर फैसले लिए हैं। उन्होंने कहा कि डीएमके इस रास्ते
My sincere thanks to brother @RahulGandhi for acknowledging the DMK’s historic role in protecting the Constitution and the rights of the States. We have always made every decision keeping the interests of Tamil Nadu and our Tamil people as the foremost consideration. We will not compromise on this path and I’m confident that history will judge us as Kattabommans and not Ettappans.
— M.K.Stalin (@mkstalin) November 29, 2026
पर कोई समझौता नहीं करेगी।
एमके स्टालिन के बयान में सबसे ज्यादा चर्चा उनके कट्टाबोमन और एट्टप्पन वाले संदर्भ की हो रही है। उन्होंने कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि इतिहास उन्हें एट्टप्पन के रूप में नहीं, बल्कि कट्टाबोमन के रूप में याद करेगा। दरअसल, तमिलनाडु के इतिहास में कट्टाबोमन को अंग्रेजों के खिलाफ लड़ने वाले योद्धा और प्रतिरोध के प्रतीक के रूप में याद किया जाता है। वहीं एट्टप्पन का नाम विश्वासघात के संदर्भ में लिया जाता है। ऐसे में स्टालिन ने इन दोनों नामों का इस्तेमाल करके यह संदेश देने की कोशिश की कि उनकी पार्टी तमिलनाडु के हितों के मुद्दे पर किसी दबाव में नहीं आएगी और अपने रुख पर कायम रहेगी।
Location : New Delhi/Chennai
Published : 29 November 2026, 2:30 PM IST