हिंदी
महिला कर्मचारी की पिटाई का वीडियो वायरल (Img- Dynamite News)
Agra: आगरा के न्यू आगरा थाना क्षेत्र स्थित दयालबाग के सुदामा बाग में महिला सफाई कर्मचारी की पिटाई का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक सेवानिवृत्त पुलिस उपाधीक्षक ने महिला कर्मचारी को डंडे से पीटा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वीडियो सामने आने के बाद सफाई कर्मचारियों में नाराजगी फैल गई। घटना के विरोध में 100 से अधिक सफाई कर्मचारी न्यू आगरा थाने पहुंच गए। कर्मचारियों ने आरोपी पूर्व पुलिस अधिकारी की गिरफ्तारी की मांग की।
सफाई कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने मामले को लेकर पुलिस को तहरीर दी है। उन्होंने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि मामले में जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो सफाई कर्मचारी आंदोलन करने को मजबूर होंगे। फिलहाल पुलिस की कार्रवाई को लेकर जानकारी सामने आना बाकी है।
Location : Agra
Published : 28 November 2026, 11:46 AM IST
Topics : Agra news crime news UP News UP Police Viral video