वोटर लिस्ट से नहीं छूटेगा कोई भी नाम: देवघर प्रशासन की बड़ी मुहिम, जानिए आपके घर कब आ रहे हैं BLO?
देवघर प्रशासन ने मतदाता सूची को त्रुटिहीन और पारदर्शी बनाने के लिए ‘स्पेशल इंटेंसिव रिविजन’ (SIR) अभियान तेज कर दिया है। SDO रवि कुमार ने बताया कि अगले तीन-चार दिनों में हर घर तक दो एन्यूमरेशन फॉर्म पहुंचाए जाएंगे। फिलहाल BLO सिर्फ फॉर्म बांट रहे हैं, कोई दस्तावेज नहीं लिया जा रहा है।