प्रयागराज में ATM फ्रॉड पर पुलिस का शिकंजा, नकदी समेत पांच कार्ड बरामद

प्रयागराज में एटीएम के माध्यम से धोखाधड़ी करने के आरोप में कर्नलगंज पुलिस ने प्रतापगढ़ के रहने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने प्रयाग स्टेशन पुल के पास कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ा।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 30 November 2026, 12:52 AM IST
google-preferred

Prayagraj : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एटीएम के माध्यम से धोखाधड़ी करने के मामले में कर्नलगंज थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने रविवार को एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक के कब्जे से 5 एटीएम कार्ड और 10 हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं। पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दबोचा

पुलिस के अनुसार, कर्नलगंज थाने में एटीएम के माध्यम से धोखाधड़ी के संबंध में मुकदमा संख्या 449/2026 भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 318(4) के तहत पंजीकृत था। इसी मुकदमे से संबंधित आरोपी को पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया।

पुलिस टीम ने 29 नवंबर 2026 को कर्नलगंज थाना क्षेत्र स्थित प्रयाग स्टेशन पुल के पास कार्रवाई की। इस दौरान सुजल कुमार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी की उम्र करीब 22 वर्ष है। वह प्रतापगढ़ जिले के देल्हुपुर स्थित चन्गईपुर सराय राजा का रहने वाला है। उसके पिता का नाम राजेन्द्र कुमार है।

प्रयागराज में छात्र की मौत पर बवाल; शव सड़क पर रखकर परिजनों ने लगाया जाम

पांच एटीएम कार्ड और नकदी बरामद

पुलिस की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी सुजल कुमार के कब्जे से पांच एटीएम कार्ड और 10 हजार रुपये नकद बरामद हुए हैं। इस बरामदगी के आधार पर पुलिस ने संबंधित मुकदमे में भारतीय न्याय संहिता की धारा 317(2) की बढ़ोतरी की है।

अब आरोपी के खिलाफ कर्नलगंज थाने में दर्ज मुकदमा संख्या 449/2026 में बीएनएस की धारा 318(4) और 317(2) के तहत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई भी की है।

हालांकि, बरामद एटीएम कार्ड किन लोगों के हैं और कथित धोखाधड़ी को किस तरीके से अंजाम दिया गया, इस संबंध में पुलिस की ओर से जारी जानकारी में विस्तृत विवरण नहीं दिया गया है।

प्रयागराज में स्कूल बैग की तलाशी लेते ही उड़े होश, आठवीं के छात्र की करतूत से पुलिस भी हैरान

गिरफ्तारी में शामिल रही पुलिस टीम

आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में कर्नलगंज थाने के उपनिरीक्षक वरूण कुमार शाही, रिक्रूट कांस्टेबल अजय कुमार भारती और रिक्रूट कांस्टेबल राहुल कुमार शामिल रहे।

कमिश्नरेट प्रयागराज की कर्नलगंज पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी और उसके कब्जे से एटीएम कार्ड तथा नकदी बरामद होने की जानकारी साझा की। मामले में पुलिस की आगे की कार्रवाई कर रही है।

 

Location :  Prayagraj

Published :  30 November 2026, 12:43 AM IST

Advertisement