UP Crime: बुलंदशहर पुलिस की गोली से गिरा 20 हज़ार का इनामी, जानें कैसे पकड़ा गया ATM ठगी का उस्ताद
बुलंदशहर में पुलिस के ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ के दौरान 20 हजार रुपये का इनामी बदमाश पैर में गोली लगने से घायल होकर गिरफ्तार हुआ। ATM कार्ड बदलकर ठगी करने वाला यह आरोपी बुलंदशहर और गाजियाबाद में 8 मामलों में वांछित था। पुलिस ने उसके पास से स्कूटी, तमंचा और कारतूस बरामद किए।