UP Crime: हॉस्टल लौट रही छात्रा से छेड़खानी के बाद कर्नलगंज पुलिस का एक्शन, आरोपी गिरफ्तार; स्कूटी बरामद
प्रयागराज के कर्नलगंज थाना क्षेत्र में कॉलेज से छात्रावास लौट रही छात्रा से छेड़खानी और अभद्र टिप्पणी के मामले में पुलिस ने 18 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक घटना बैंक रोड से कार्पेन्टरी चौराहे के बीच हुई। शिकायत के बाद मुकदमा दर्ज किया गया और आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त स्कूटी भी बरामद की गई।