गोरखपुर पुलिस का बड़ा एक्शन: रामगढ़ताल का कुख्यात अपराधी ‘दुराचारी’ घोषित, जानें पूरा मामला

गोरखपुर पुलिस ने रामगढ़ताल इलाके के कुख्यात अपराधी अरविंद उर्फ ​​बड़कू को अपराधी घोषित कर “B” कैटेगरी की हिस्ट्रीशीट खोली है। इसके तहत उसकी हर एक्टिविटी पर कड़ी नज़र रखी जाएगी। अपराधियों के खिलाफ पुलिस की यह कार्रवाई एक अहम कदम माना जा रहा है।

Gorakhpur: जनपद में अपराध पर सख्ती बढ़ाते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर के निर्देशन में थाना रामगढ़ताल की पुलिस ने एक कुख्यात अपराधी को दुराचारी घोषित करते हुए उसके खिलाफ “ब” श्रेणी की हिस्ट्रीशीट खोल दी है। यह कार्रवाई अपराधी के लंबे आपराधिक रिकॉर्ड और लगातार बढ़ती गतिविधियों को देखते हुए की गई है।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार पुलिस ने बताया कि अरविन्द उर्फ बडकू पुत्र रामसेवक, निवासी गायघाट बुजुर्ग, क्षेत्र रामगढ़ताल, लंबे समय से गंभीर आपराधिक मामलों में संलिप्त रहा है। उसके खिलाफ अलग-अलग थानों में हत्या के प्रयास, मारपीट, अवैध असलहा रखने और गैंगेस्टर एक्ट जैसे गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने साफ संकेत दिया है कि ऐसे अपराधियों की निगरानी अब और कड़ी की जाएगी।

दर्ज मुकदमों का विवरण

आरोपी के खिलाफ विभिन्न थानों में कई गंभीर मामले दर्ज हैं, जिनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं-

चुनाव में मुफ्त की रेवड़ियों पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, CJI बोले- फ्रीबीज पर गौर करने की जरूरत; जानिये पूरा अपडेट

  • थाना कैंट गोरखपुर में आर्म्स एक्ट के तहत केस (2021)
  • थाना खोराबार में हत्या के प्रयास व धमकी का मुकदमा (2023)
  • थाना रामगढ़ताल में साजिश, मारपीट व जानलेवा हमले से जुड़े मामले (2024)
  • थाना भिटौली, जनपद महराजगंज में भान्यासं के तहत दर्ज मुकदमे (2025)
  • थाना झंगहा में गंभीर धाराओं के तहत केस (2025)
  • साथ ही आरोपी पर उत्तर प्रदेश गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई दर्ज है (2026)

पुलिस का सख्त संदेश

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हिस्ट्रीशीट खोले जाने के बाद अब आरोपी की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रहेगी। उसकी आवाजाही, संपर्क और गतिविधियों का पूरा रिकॉर्ड तैयार किया जाएगा ताकि भविष्य में किसी भी आपराधिक घटना पर तुरंत नियंत्रण किया जा सके।

परीक्षा के बीच नोएडा के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर

इलाके में चर्चा तेज

इस कार्रवाई के बाद रामगढ़ताल क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस की सख्ती की चर्चा तेज हो गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार अपराध करने वालों पर ऐसे कदम उठाना जरूरी है, ताकि क्षेत्र में सुरक्षा का माहौल बना रहे।

Location : 
  • Gorakhpur

Published : 
  • 19 February 2026, 12:54 PM IST

Advertisement
Advertisement