Gorakhpur News: रामगढ़ताल पुलिस ने आधे घंटे में खोज निकाली गुमशुदा बालिका, परिजनों को सौंप कर जीता दिल
गोरखपुर के रामगढ़ताल थाना पुलिस ने एक गुमशुदा बालिका को मात्र 30 मिनट में सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। आधुनिक तकनीक और समर्पित टीम वर्क के जरिये यह सफलता हासिल की गई, जिससे परिजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस का आभार व्यक्त किया।