Kaushambi: जिलाधिकारी ने यू.पी. बोर्ड परीक्षा को नकलविहीन सम्पन्न कराने के दिए निर्देश

कौशांबी के जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने सोमवार को उदयन सभागार में यू.पी. बोर्ड परीक्षा-2026 को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए जोनल/सेक्टर/स्टैटिक मजिस्ट्रेट एवं केन्द्र व्यवस्थापकों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने अफसरों को निर्देश दिए।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 16 February 2026, 7:13 PM IST
google-preferred

Kaushambi: जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल एवं पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने उदयन सभागार में यू.पी. बोर्ड परीक्षा-2026 को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए जोनल/सेक्टर/स्टैटिक मजिस्ट्रेट एवं केन्द्र व्यवस्थापकों के साथ बैठक की।

बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि यू.पी. बोर्ड परीक्षा-2026 को गम्भीरता से लिया जाय। उन्होंने अधिकारियों को परीक्षा को नकलविहीन, सुचितापूर्ण, पारदर्शी व सकुशल सम्पन्न कराने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि परीक्षा में किसी भी कोताही न बरती जाय। परीक्षा कक्ष में सी.सी.टी.वी. एक्टिव हो।  परीक्षा केंद्र में कोई भी बाहरी व्यक्ति प्रवेश न करने पाए। केन्द्र के बाहर अनावश्यक भीड़ एकत्र न होने पाए। सभी सम्बन्धित अधिकारियों अपने पास मोबाइल अवश्य रखे ताकि किसी भी प्रकार की समस्या आने पर तत्काल अवगत संज्ञान में लाए जाए।

अधिकारियों संग बैठक लेते डीएम डॉ. अमित पाल

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि कहीं पर भी नकल की शिकायत प्राप्त होती है तो सम्बन्धित के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। किसी भी प्रकार की समस्या आने पर तत्काल अवगत कराई जाय।

बैठक में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) ओम प्रकाश, अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह, सभी उप जिलाधिकारीगण एवं क्षेत्राधिकारीगण सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

कलेक्ट्रेट में विभागों का किया आकस्मिक निरीक्षण

जिलाधिकारी ने राजस्व अभिलेखागार के निरीक्षण के दौरान शस्त्र अनुभाग, नजारत, संग्रह अनुभाग, आई.जी.आर.एस., निर्वाचन कार्यालय, चकबंदी कार्यालय, आबकारी कार्यालय, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों/कर्मचारियों से कार्यों की प्रगति की जानकारी प्राप्त की।

विभागों का निरीक्षण करते डीएम डॉ. अमित पाल

जिलाधिकारी ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि आमजन से जुड़े कार्यों में किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाय। अभिलेखों का रख-रखाव व्यवस्थित तरीके से सुनिश्चित किया जाय एवं कार्यालय की साफ-सफाई बेहतर रखी जाय।

खण्ड विकास अधिकारी मंझनपुर एवं सरसवां का निरीक्षण

जिलाधिकारी ने कार्यालय खण्ड विकास अधिकारी सरसवां और मंझनपुर का निरीक्षण किया।  निरीक्षण के दौरान आई.जी.आर.एस./जनशिकायत रजिस्टर में सूचनाएं अपडेट न पाए जाने पर  उन्होंने  नाराजगी प्रकट की। इस बाबत उन्होंने खण्ड विकास अधिकारी से स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दिए।

खण्ड विकास अधिकारी सरसवां और मंझनपुर का निरीक्षण के दौरान डीएम

उन्होंने खण्ड विकास अधिकारी से कहा कि जनसुनवाई पर विशेष ध्यान दिया जाय तथा जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण/समयबद्ध किया जाय। सेक्टरवार नामित अधिकारियों को मौके पर भेजकर शिकायतों का निस्तारण कराया जाय। क्षेत्र भ्रमण किया जाय।

उन्होंने मीटिंग हॉल के निरीक्षण के दौरान खण्ड विकास अधिकारी से कहा कि मीटिंग हॉल को और व्यस्थित किया जाय। कार्यालय एवं परिसर में साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित बनाए रखी जाय तथा अभिलेखों का रख-रखाव भी व्यवस्थित तरीके से किया जाय।

उन्होंने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन कक्ष के निरीक्षण के दौरान स्वयं सहायता समूहों के गठन की जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि बैंक सखियों/महिलाओं को पी.एम.एफ.एम.ई. योजना के अन्तर्गत उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया जाय एवं उन्हें सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाय।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त मनरेगा मनोज वर्मा सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहें।

Location : 
  • Kaushambi

Published : 
  • 16 February 2026, 7:13 PM IST

Advertisement
Advertisement