गोरखपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दहेज हत्या मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

महिला संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने और अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत ने पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने दहेज हत्या के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 16 February 2026, 8:45 PM IST
google-preferred

Gorakhpur: बड़हलगंज थाना क्षेत्र में दर्ज दहेज हत्या के एक गंभीर मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। महिला संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने और अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार यह पूरा अभियान गोरखपुर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में संचालित किया जा रहा है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश, पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी गोला के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष बड़हलगंज के नेतृत्व में गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए मुकदमा अपराध संख्या 72/26 से संबंधित दो नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। यह मामला भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं एवं दहेज प्रतिषेध अधिनियम से जुड़ा है, जिसमें दहेज हत्या का आरोप दर्ज किया गया है।

अभियुक्तों की पहचान

गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान शक्ति सिंह उर्फ नीरज सिंह पुत्र जगदम्बा सिंह तथा जगदम्बा सिंह पुत्र स्वर्गीय भगवती सिंह के रूप में हुई है। दोनों आरोपी मैभरा गांव के निवासी बताए जा रहे हैं।

पुलिस टीम ने आवश्यक साक्ष्य और विवेचना के आधार पर दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई तेजी से की जा रही है, ताकि पीड़ित पक्ष को शीघ्र न्याय दिलाया जा सके।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिलाओं से जुड़े अपराधों को लेकर विभाग पूरी तरह सतर्क है और ऐसे मामलों में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में थाना स्तर पर लगातार निगरानी और विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं, जिससे अपराधियों में कानून का भय बना रहे।

गोरखपुर में दोस्ती बनी दुश्मनी: घर से बुलाकर ले गए युवक की गोली मारकर हत्या, आक्रोश में सड़क जाम

गिरफ्तारी टीम में शामिल पुलिसकर्मी

गिरफ्तारी टीम में उप निरीक्षक अनुराग सिंह, हेड कांस्टेबल दिलीप यादव तथा कांस्टेबल अजीत यादव शामिल रहे, जिन्होंने समन्वित ढंग से कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना जारी है और यदि जांच में अन्य लोगों की भूमिका सामने आती है तो उनके खिलाफ भी नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

CBSE Board Exam कल से शुरू, परीक्षा से पहले छात्र जानें ले जरूरी बातें…वरना हो सकता है भारी नुकसान

इस कार्रवाई को लेकर स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि पुलिस महिला उत्पीड़न और दहेज से जुड़े अपराधों पर सख्त रुख अपनाए हुए है।

Location : 
  • Gorakhpur

Published : 
  • 16 February 2026, 8:45 PM IST

Advertisement
Advertisement