सड़क अधूरी, पंचायत भवन पर कब्जा…निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, जानिए डीएम ने क्यों दिया अल्टीमेटम?

कौशांबी के जिलाधिकारी ने ग्राम टिकरी नागी का निरीक्षण कर सड़क निर्माण कार्य शीघ्र पूरा कराने, पंचायत भवन से अवैध कब्जा हटाने और ग्राम की साफ-सफाई दुरुस्त करने के निर्देश दिए। जल-जमाव की समस्या के समाधान के लिए भी अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने को कहा।

Updated : 24 February 2026, 6:43 PM IST
google-preferred

Kaushambi: जिलाधिकारी डॉ अमित पाल ने सोमवार को विकास खण्ड सरसवां के ग्राम-टिकरी नागी का औचक निरीक्षण कर विभिन्न विकास कार्यों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने चल रहे निर्माण कार्यों, पंचायत भवन की स्थिति, साफ-सफाई व्यवस्था और ग्रामीणों की समस्याओं की विस्तार से जानकारी ली।

सड़क निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश

निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत सचिव ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि ग्राम में सांसद निधि से सड़क निर्माण कार्य कराया जा रहा है, लेकिन कुछ कार्य अभी शेष है। इस पर जिलाधिकारी ने तत्काल परियोजना निदेशक से दूरभाष पर वार्ता कर शेष कार्य को शीघ्र प्रारम्भ कराने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि सड़क निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ समयबद्ध ढंग से पूर्ण होना चाहिए, ताकि ग्रामीणों को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Kaushambi News: निर्माण कार्यों की समीक्षा में DM सख्त, धीमी रफ्तार पर उठे सवाल, कई एजेंसियों को मिला नोटिस

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कार्य की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

Kaushambi District Magistrate

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को दी चेतावनी

पंचायत भवन में मिला अवैध कब्जा

निरीक्षण के दौरान पंचायत भवन में पशु बंधे पाए जाने पर जिलाधिकारी ने गहरी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने इसे सार्वजनिक संपत्ति का दुरुपयोग बताते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी मंझनपुर को दूरभाष पर निर्देशित किया कि टीम भेजकर पंचायत भवन में हुए अवैध कब्जे को तत्काल हटवाया जाए और भविष्य में ऐसी पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं।

उन्होंने कहा कि पंचायत भवन ग्राम पंचायत की गतिविधियों और जनहित के कार्यों के लिए होता है, उसका उपयोग निजी कार्यों के लिए नहीं किया जा सकता।

साफ-सफाई व्यवस्था पर जताई असंतोष

ग्राम में साफ-सफाई की स्थिति संतोषजनक न पाए जाने पर जिलाधिकारी ने खण्ड विकास अधिकारी प्रदीप कुमार मौर्य को फटकार लगाई। उन्होंने निर्देश दिया कि सफाई कर्मियों की टीम लगाकर पूरे ग्राम की समुचित साफ-सफाई सुनिश्चित कराई जाए।

Kaushambi District Magistrate

निरीक्षण के दौरान पंचायत भवन में पशु बंधे पाए जाने पर जिलाधिकारी ने जताई नाराजगी

इसके साथ ही उन्होंने ग्राम में स्थित सभी हैंडपम्पों की क्रियाशीलता की जांच कराने के निर्देश दिए, ताकि ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो सके। जिलाधिकारी ने कहा कि यदि किसी हैंडपम्प में खराबी पाई जाए तो उसे तत्काल ठीक कराया जाए।

जल-जमाव की समस्या के समाधान के निर्देश

जिलाधिकारी ने ग्राम में जल-जमाव की समस्या पर भी चिंता व्यक्त की। उन्होंने खण्ड विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि नाली निर्माण सहित सभी आवश्यक आधारभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि जल-जमाव से संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ता है, इसलिए इसका स्थायी समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए।

Kaushambi News: सड़क सुरक्षा पर सख्ती, डीएम ने ‘नो हेल्मेट-नो फ्यूल’ अभियान के निर्देश दिए

ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनीं। ग्रामीणों ने सड़क, सफाई और जल निकासी से संबंधित समस्याएं रखीं। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाए और प्रगति की रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए।

Location : 
  • Kaushambi

Published : 
  • 24 February 2026, 6:43 PM IST

Advertisement
Advertisement