हिंदी
फतेहपुर में बेलगाम वाहन और डग्गामार वाहन चालक ट्रैफिक नियमों की खुल्लेआम धज्जियां उड़ा रहे हैं जिसका नतीजा रोज देखने को मिल रहा है। हाल ही में एक तेज रफ्तार बालू लदे ट्रक से जान बचाने के प्रयास में दो बाइक सवार खंदक में कूद कर गंभीर रूप से घायल हो गये।
अस्पताल में भर्ती घायल बाइक सवार
Fatehpur: जिले के असोथर थाना क्षेत्र के असोथर–रामनगर कौहन मार्ग पर सिंघूतारा गांव के पास एक तेज रफ्तार बालू लदे ट्रक से बचने के प्रयास में बाइक सवार दो युवक खंदक में कूद गए, जिससे दोनों घायल हो गए। घायलों को ग्रामीणों की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र असोथर भेजा गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
बताया जाता है कि ट्रक चालक आगे चल रहे सवारी लेकर जा रहे ई-रिक्शा को ओवरटेक कर तेज गति से निकल रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे बाइक सवारों ने ट्रक को तेज रफ्तार में अपनी ओर आता देख घबराकर जान बचाने के कारण मोटरसाइकिल सहित सड़क किनारे खंदक में छलांग लगा दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
IND vs USA: भारत ने पहला मैच किया अपने नाम, USA को 29 रनो से हराया
ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए ट्रक और उसके चालक को घेरकर रोक लिया तथा पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया।
जानकारी के अनुसार, घायल कारीगर राजन निषाद (45 वर्ष) पुत्र रामआसरे निवासी असोथर छत की सरिया का जाल बांधने का काम करते हैं। वह अपने हेल्पर महेश (36) पुत्र बल्लू, निवासी किला असोथर, के साथ मोटरसाइकिल से सिंघूतारा गांव जाल बांधने के सिलसिले में जा रहे थे।
Crime in UP: फतेहपुर में चोरों के हौसले बुलंद, दिनदहाड़े चोरी की कोशिश, 2 चोर दबोचे
थाना प्रभारी धीरेन्द्र ठाकुर ने बताया कि तेज रफ्तार ट्रक को सामने आता देख बाइक सवार दहशत में खंदक में कूद गए, जिससे दोनों को चोटें आई हैं। घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है। मामले में अभी तक तहरीर नहीं मिली है।