गेहूं के खेत से शुरू हुआ झगड़ा कैसे बना खूनी खेल? प्रधान समेत 10 घायल, गांव में दहशत
फतेहपुर में गेहूं के खेत को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया, जिसमें ग्राम प्रधान समेत 10 लोग घायल हो गए। लाठी-डंडों और हथियारों से हुए हमले के बाद गांव में दहशत का माहौल है। पुलिस ने 21 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, जबकि गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है।