समलैंगिक हत्या कांड में फतेहपुर पुलिस की किरकिरी, चौथे आरोपी का कोर्ट में सरेंडर

फतेहपुर के चर्चित समलैंगिक हत्या कांड में फरार चौथे आरोपी ने पुलिस से बचते हुए कोर्ट में सरेंडर कर दिया, जबकि पांचवां आरोपी अब भी फरार है। इस पूरे मामले में अभी भी पांचवां आरोपी मधू पासवान पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस का कहना है कि उसकी तलाश जारी है और जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Fatehpur: यूपी के फतेहपुर जिले के चर्चित समलैंगिक हत्या कांड में पुलिस की सुस्ती एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। महीनों से फरार चल रहा चौथा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ने के बजाय खुद ही अदालत पहुंच गया। जिस आरोपी को पकड़ने के लिए टीमें बनाई गई थीं, वही आरोपी आज वकीलों के साथ सीधे कोर्ट में सरेंडर करता नजर आया और अशोथर पुलिस हाथ मलती रह गई।

क्या है पूरा मामला

पूरा मामला फतेहपुर जिले के अशोथर थाना क्षेत्र का है। 14 जनवरी 2026 को टिकर गांव के बाहर एक अरहर के खेत में किसान सुमेर सिंह का खून से लथपथ शव मिला था। गला रेतकर की गई इस निर्मम हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई थी। शुरुआती जांच में मामला अंधा कत्ल लग रहा था, लेकिन पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में SOG, सर्विलांस और अशोथर पुलिस की संयुक्त टीम ने कुछ ही दिनों में इस सनसनीखेज हत्या का खुलासा कर दिया था।

पत्नी और समलैंगिक रिश्ते की साजिश

पुलिस खुलासे में सामने आया था कि मृतक की पत्नी रेनू का एक महिला मालती के साथ समलैंगिक संबंध था। इसी रिश्ते के चलते रेनू ने अपने पति सुमेर सिंह को रास्ते से हटाने की साजिश रची। आरोप है कि रेनू ने मालती को 60 हजार रुपये की सुपारी देकर हत्या कराने का सौदा किया था, जिसमें 8 हजार रुपये एडवांस में दिए गए थे।

फतेहपुर में वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़, 148 कछुओं के साथ दो तस्कर गिरफ्तार; RPF ने पकड़ी 40 लाख की खेप

गला रेतकर की गई थी हत्या

मालती ने अपने तीन पुरुष संपर्कियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। रात के अंधेरे में सभी आरोपी खेत में पहुंचे और सुमेर सिंह की गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी। शव को खेत में ही छोड़कर आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस ने इस मामले में पत्नी रेनू, महिला मित्र मालती और एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर पांच लोगों को नामजद किया था।

पुलिस की पकड़ से बाहर रहे आरोपी

हालांकि, खुलासे के बाद भी अशोथर पुलिस बाकी आरोपियों को पकड़ने में नाकाम साबित हुई। इसी का फायदा उठाते हुए फरार चल रहे चौथे आरोपी राम प्रकाश उर्फ मददू ने शुक्रवार को अपने अधिवक्ता राजकिशोर, संदीप कैथल और सहयोगी अर्पण नारायण गुप्ता के माध्यम से मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट आशुतोष की अदालत में सरेंडर कर दिया। आरोपी ने कोर्ट में खुद को बेगुनाह बताते हुए आत्मसमर्पण किया।

फतेहपुर में छोटी सी बात ने लिया हिंसक रूप, थरियांव क्षेत्र में पानी बहाने पर खूनी संघर्ष; महिलाएं समेत दर्जनभर घायल

पांचवां आरोपी अब भी फरार

इस पूरे मामले में अभी भी पांचवां आरोपी मधू पासवान पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस का कहना है कि उसकी तलाश जारी है और जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Location : 
  • Fatehpur

Published : 
  • 5 February 2026, 1:00 PM IST

Advertisement
Advertisement