दिव्यांग बेटी के साथ पिता ने की हैवानियत, जानें कैसे हुआ इतने बड़े क्राइम का खुलासा

मुंबई के कफ परेड इलाके से सामने आए एक खौफनाक मामले में 20 साल की दिव्यांग युवती के साथ उसके पिता द्वारा दुष्कर्म किए जाने का खुलासा हुआ है। DNA जांच में पुष्टि के बाद पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

Post Published By: Mayank Tawer
Updated : 5 February 2026, 2:52 PM IST
google-preferred

Mumbai: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने इंसानियत और रिश्तों दोनों को शर्मसार कर दिया है। कफ परेड इलाके में 20 साल की एक दिव्यांग युवती के साथ लंबे समय तक दुष्कर्म किया गया और इस घिनौने अपराध का आरोपी कोई और नहीं बल्कि उसका अपना पिता निकला। युवती न सुन सकती है और न ही बोल सकती है, जिसका फायदा उठाकर उसके साथ यह जघन्य अपराध किया गया।

अस्पताल में खुला राज

मामले का खुलासा सितंबर 2025 में हुआ, जब युवती ने अपनी दादी को पेट में तेज दर्द की शिकायत की। इशारों के जरिए उसने बताया कि उसे पेट में कीड़े रेंगने जैसा महसूस हो रहा है। इसके बाद परिजन उसे मुंबई के कामा एंड अल्बलेस हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। यहां मेडिकल जांच में सामने आया कि युवती पांच महीने की गर्भवती है। यह जानकारी मिलते ही अस्पताल प्रशासन ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

बयान लेना बना चुनौती

पुलिस के लिए यह केस शुरुआत से ही बेहद संवेदनशील और चुनौतीपूर्ण रहा। युवती न तो बोल सकती थी और न ही सुन सकती थी। साथ ही वह मानसिक दबाव में थी और बयान देने से भी हिचक रही थी। पुलिस ने काउंसलिंग की मदद से धीरे-धीरे उससे जानकारी जुटाई। शुरुआती पूछताछ में पिता ने यौन शोषण के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया और शिकायत दर्ज कराने से भी मना कर दिया।

DNA जांच ने बदल दी कहानी

पीड़िता की ओर से मिले संकेतों के आधार पर पुलिस ने पहले एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार किया और एक 17 साल के लड़के को हिरासत में लिया। दोनों की पहचान युवती ने रेप करने वालों के तौर पर की थी। इसके बाद पुलिस ने पिता सहित कुल 17 संदिग्धों के DNA और खून के सैंपल लिए। इन सैंपल्स को भ्रूण के जेनेटिक डेटा से मिलाया गया।

पिता निकला दोषी

27 जनवरी 2026 को आई लैब रिपोर्ट में केवल एक ही DNA मैच पॉजिटिव पाया गया और वह युवती के पिता का था। पुलिस के अनुसार, युवती के साथ दुष्कर्म मार्च 2025 से 21 सितंबर 2025 के बीच किया गया। रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इस अपराध में किसी और की भूमिका तो नहीं थी।

Location : 
  • Mumbai

Published : 
  • 5 February 2026, 2:52 PM IST

Advertisement
Advertisement