टाइगर श्रॉफ गोलीकांड में बड़ा खुलासा! होटल के कमरे में चली थी गोली, क्या थी पूरी साजिश?
टाइगर श्रॉफ गोलीकांड की जांच में मुंबई पुलिस को कई अहम सुराग मिले हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आरोपियों ने फर्जी आधार कार्ड से होटल में कमरा लिया, हथियार का परीक्षण किया और अभिनेता की गतिविधियों पर नजर रखी। जांच में अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार और आमिर खान के घरों की रेकी किए जाने की बात भी सामने आई है।