बस्ती में धर्मांतरण और रेप केस में बड़ा एक्शन, आरोपी गिरफ्तार; जानिये सनसनीखेज खुलासा

उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में धर्मांतरण और रेस केस के मामले में पुलिस ने गुरूवार को बड़ा खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Updated : 5 February 2026, 2:38 PM IST
google-preferred

Lucknow: उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में धर्मांतरण और रेप केस से जुड़े मामले में पुलिस को गुरूवार को बड़ी कामयाबी मिली। बस्ती पुलिस ने मुंबई के उपनगर बांद्रा से धर्मांतरण का नेटवर्क चलाने समेत रेप के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने इस मामले में एआईएआएम (AIMIM) के एक लोकल नेता को गिरफ्तार किया है, जिसकी पहचान अजफरुल के रूप में की गई। माना जा रहा है कि अजफरुल लव जिहाद और धर्मांतरण का रैकेट चलाता था। लड़कियों को अपने जाल में फंसाकर आरोपी उन पर धर्मांतरण के दवाब डालता था।

पुलिस के अनुसार, अजफरुल के खिलाफ पहले भी शिकायतें दर्ज थीं, लेकिन अब बस्ती पुलिस की विशेष टीम ने मुंबई से उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Lucknow News: KGMU में अवैध धर्मांतरण का मामला, विशाखा कमेटी की जांच में डॉ. रमीज़ उद्दीन दोषी, कड़ी कार्रवाई की सिफारिश

धर्मांतरण और "लव जिहाद" का आरोप

जांच अधिकारी बताते हैं कि अजफरुल का नेटवर्क केवल धर्मांतरण तक सीमित नहीं था। उसके खिलाफ लड़कियों से जुड़े यौन शोषण के आरोप भी हैं। स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, अजफरुल युवतियों को अपने जाल में फंसाने के लिए सोशल मीडिया और व्यक्तिगत संपर्क का उपयोग करता था।

पुलिस सूत्रों का कहना है कि आरोपी “लव जिहाद” और धर्मांतरण के मामले में सक्रिय था। वह लड़कियों को अपने प्रभाव में लेकर उन्हें धर्म बदलने के लिए मजबूर करता और कई मामलों में उनके खिलाफ धमकियां भी दी जाती थीं।

पुलिस की कार्यवाही

बस्ती पुलिस ने इस मामले में संवेदनशीलता और तत्परता दिखाते हुए आरोपी को मुंबई से पकड़कर बस्ती लाया। पुलिस ने बताया कि अजफरुल की गिरफ्तारी से न केवल स्थानीय अपराध नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है, बल्कि अन्य संभावित अपराधों की रोकथाम में भी मदद मिलेगी।

पुलिस ने आश्वासन दिया है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और सभी दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय प्रशासन ने भी इस गिरफ्तारी को स्वागत योग्य कदम बताया और जनता से सतर्क रहने की अपील की है।

Lucknow News: शाहजहांपुर में डकैती का खुलासा, एसटीएफ ने गिरोह के दो सदस्यों को किया गिरफ्तार

आगे की कार्रवाई

पुलिस ने बताया कि अजफरुल के नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों की भी पहचान की जा रही है। मुंबई और बस्ती में चल रहे इस नेटवर्क से जुड़े सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए टीम लगातार काम कर रही है।

Location : 
  • Lucknow

Published : 
  • 5 February 2026, 2:38 PM IST

Advertisement
Advertisement