Gorakhpur: नवागत SSP डॉ. कौस्तुभ ने थाना कैण्ट क्षेत्र में की पैदल गश्त, पुलिकर्मियों को दिये ये निर्देश

जनपद में शनिवार को नवागत एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने थाना कैण्ट क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट संदेश दिया कि जनपद में कानून-व्यवस्था से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।

Gorakhpur: जनपद गोरखपुर के नवागत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने आज शनिवार 07 फरवरी 2026 को थाना कैण्ट क्षेत्र में पैदल गश्त कर कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा इंतजामों का गहन निरीक्षण किया। उनके इस औचक निरीक्षण से पुलिस महकमे में सक्रियता देखने को मिली, वहीं आमजन में सुरक्षा को लेकर भरोसा भी बढ़ा।

पैदल गश्त के दौरान एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने प्रमुख चौराहों, बाजार क्षेत्रों, संवेदनशील स्थानों और सार्वजनिक स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों से संवाद कर उनकी तैनाती, सतर्कता और कार्यशैली की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट संदेश दिया कि जनपद में कानून-व्यवस्था से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

IND vs USA: भारत ने पहला मैच किया अपने नाम, USA को 29 रनो से हराया

निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया कि वे नियमित गश्त बढ़ाएं, संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों पर कड़ी नजर रखें तथा आम जनता से शालीन व्यवहार करते हुए उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करें। उन्होंने कहा कि पुलिस का मुख्य उद्देश्य जनता को सुरक्षित वातावरण देना है और इसके लिए हर स्तर पर जिम्मेदारी तय की जाएगी।

डॉ. कौस्तुभ ने गस्त पर दिया जोर

डॉ. कौस्तुभ ने महिला सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और रात्रि गश्त पर विशेष जोर दिया। उन्होंने निर्देश दिए कि भीड़-भाड़ वाले इलाकों में पुलिस की दृश्यता बढ़ाई जाए, ताकि अपराधियों में भय और आम नागरिकों में सुरक्षा का एहसास बना रहे। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि ड्यूटी में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

क्षेत्र की वर्तमान कानून-व्यवस्था की ली जानकारी

इस मौके पर पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी कैण्ट, प्रभारी निरीक्षक कैण्ट सहित थाना क्षेत्र के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। अधिकारियों ने एसएसपी को क्षेत्र की वर्तमान कानून-व्यवस्था, अपराध की स्थिति और पुलिस द्वारा की जा रही कार्रवाई की जानकारी भी दी।

Gorakhpur Horror: घर में विवाहिता का मिला… गोरखपुर से दिल दहला देने वाला मामला

नवागत एसएसपी के इस सक्रिय और सख्त रुख से स्पष्ट है कि आने वाले दिनों में गोरखपुर पुलिसिंग अधिक चुस्त, तेज और जनहितकारी होगी। पैदल गश्त के दौरान आम लोगों ने भी एसएसपी से संवाद कर अपनी समस्याएं रखीं, जिनके समाधान के लिए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही निर्देश दिए।

Location : 
  • Gorakhpur

Published : 
  • 8 February 2026, 1:26 AM IST

Advertisement
Advertisement