व्हाट्सएप से होती थी लड़की की Booking, गाजियाबाद में हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का खुलासा, 11 लड़कियों ने मचाया हुआ था कहर

गाजियाबाद के कौशांबी स्थित एक होटल में पुलिस ने हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। व्हाट्सएप के जरिए ग्राहकों से संपर्क कर अवैध गतिविधियां चलाई जा रही थीं। छापेमारी में 11 महिलाएं बरामद और तीन आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं।

Post Published By: Mayank Tawer
Updated : 12 February 2026, 5:09 AM IST
google-preferred

Ghaziabad: दिल्ली से सटे गाजियाबाद में पुलिस ने एक बड़े हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। मामला कौशांबी थाना क्षेत्र के होटल सरोवर पोर्टिको का है, जहां महीनों से होटल की आड़ में देह व्यापार का धंधा चल रहा था। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि होटल में संदिग्ध गतिविधियां हो रही हैं। इसके बाद कानूनी अनुमति लेकर टीम ने छापेमारी की और पूरे नेटवर्क का खुलासा हो गया।

व्हाट्सएप से भेजी जाती थी लड़कियों की तस्वीरें

एसीपी अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि गिरोह व्हाट्सएप के जरिए ग्राहकों से संपर्क करता था। क्लाइंट्स को सैकड़ों लड़कियों की तस्वीरें भेजी जाती थीं। ग्राहक अपनी पसंद बताते थे और फिर उन्हें होटल के महंगे कमरों और सूट्स में बुलाया जाता था। जांच में यह भी सामने आया है कि विदेशी युवतियों की तस्वीरें दिखाकर भी ग्राहकों को आकर्षित किया जाता था।

11 महिलाएं बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार

छापेमारी के दौरान पुलिस ने होटल के अलग-अलग कमरों से 11 महिलाओं को बरामद किया। शुरुआती पूछताछ में कुछ महिलाओं ने बताया कि उन्हें नौकरी और पैसों का लालच देकर इस धंधे में शामिल किया गया था। पुलिस ने राहुल शर्मा, अंकित चौहान और सुनील नाम के तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। राहुल शर्मा को इस गिरोह का संचालक और होटल का मैनेजर बताया जा रहा है। आरोपियों के कब्जे से गांजा और अन्य आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई है। पुलिस ने अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

कमरों का नजारा देख दंग रह गई पुलिस

पुलिस जब कमरों में पहुंची तो वहां का माहौल देखकर अधिकारी भी हैरान रह गए। महंगे कमरों में सुनियोजित तरीके से यह अवैध कारोबार चलाया जा रहा था। अब पुलिस बरामद महिलाओं के बैकग्राउंड की जांच कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि उन्हें किन हालात में यहां लाया गया था और क्या वे किसी बड़े नेटवर्क का हिस्सा हैं। फिलहाल सभी महिलाओं के मोबाइल नंबर और पते नोट कर उन्हें छोड़ दिया गया है, लेकिन आगे पूछताछ जारी रहेगी। पुलिस का कहना है कि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश भी की जा रही है।

Location : 
  • Ghaziabad

Published : 
  • 12 February 2026, 5:09 AM IST

Advertisement
Advertisement