गाजियाबाद के कौशांबी स्थित एक होटल में पुलिस ने हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। व्हाट्सएप के जरिए ग्राहकों से संपर्क कर अवैध गतिविधियां चलाई जा रही थीं। छापेमारी में 11 महिलाएं बरामद और तीन आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं।
मेरठ के विक्टोरिया पार्क के सामने देर रात नशे की हालत में एक युवती सड़क पर पड़ी मिली। स्थानीय लोगों की मदद से उसे थाने पहुंचाया गया। युवती ने शराब पिलाकर कार में बैठाने की बात कही, लेकिन किसी भी पुलिस कार्रवाई से इनकार कर दिया।
गाजियाबाद में घरेलू विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया, जब पत्नी ने गुस्से में पति की जीभ दांतों से काट दी। आरोपी महिला गिरफ्तार, पति की हालत गंभीर।
पुलिस मौके पर देर से पहुंची और शुरू में मामला दबाने की कोशिश हुई। वहीं एसीपी सिहानीगेट उपासना पांडेय ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द गिरफ्तारी का दावा किया गया है।
मोदीनगर के कादराबाद में उधारी के पैसे मांगने पर जीजा को उसके ही साले और बहन ने दुकान में घुसकर पीटा। पूरी घटना CCTV में कैद, पीड़ित ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई।
मोदीनगर के जनता कॉलोनी में पेंशन और संपत्ति विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। गुस्से में बेटे ने अपनी 65 वर्षीय मां की चाकू व दरांते से हत्या कर दी। आरोपी थाने पहुंचकर रोते हुए बोला, “हे मां, मुझे माफ करना।” पुलिस ने केस दर्ज कर पत्नी की भूमिका की भी जांच शुरू कर दी है।
जिला कारागार में 26 वर्षीय किन्नर बंदी राहुल उर्फ परी ने बैरक में दुपट्टे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। हत्या प्रयास के मामले में बंद राहुल की मौत के बाद दो सिपाही लापरवाही में निलंबित। घटना से कुछ घंटे पहले अधिवक्ता से हुई थी मुलाकात।
घटना के समय परिवार का कोई सदस्य घर पर मौजूद नहीं था। परिजनों ने इसे आत्महत्या नहीं, बल्कि हत्या बताते हुए वतन की महिला मित्र और उसके दो साथियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने का इंतजार कर रही है।
दीवार गिरने से जमीला और इशरत बुरी तरह मलबे में दब गई। पुलिस के अनुसार दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और स्थानीय लोग पहुंचे। जेसीबी मशीन और ग्रामीणों की मदद से मलबा हटाकर घायलों को बाहर निकाला गया।