गाजियाबाद में मौत का तांडव, खाना खा रही महिलाओं पर टूटा कहर, 2 ने मौके पर तोड़ा दम, जानें कैसे हुआ हादसा?

दीवार गिरने से जमीला और इशरत बुरी तरह मलबे में दब गई। पुलिस के अनुसार दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और स्थानीय लोग पहुंचे। जेसीबी मशीन और ग्रामीणों की मदद से मलबा हटाकर घायलों को बाहर निकाला गया।

Post Published By: Mayank Tawer
Updated : 18 November 2025, 6:31 PM IST
google-preferred

Ghaziabad: गाजियाबाद के साहिबाबाद थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। पास की एक फैक्ट्री के खाली पड़े प्लॉट में खाना खा रही चार मजदूर महिलाएं अचानक गिरी पुरानी दीवार के मलबे में दब गई। हादसा इतना तेज और अचानक था कि दो महिलाओं ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि दो गंभीर रूप से घायल हैं।

खाना खाते समय भरभराकर गिरी पुरानी दीवार

मंगलवार दोपहर चार महिलाएं जमीला (40), इशरत (42), सलमा (45) और शन्नो (40) फैक्ट्री में काम से विराम लेकर पास के खाली प्लॉट में दीवार के सहारे बैठकर खाना खा रही थी। तभी अचानक पुरानी और जर्जर दीवार भरभराकर गिर पड़ी और सभी महिलाएं भारी मलबे के नीचे दब गई। चश्मदीदों के अनुसार हादसा इतनी तेजी से हुआ कि महिलाओं को संभलने का भी मौका नहीं मिला।

4 दिन में दो दुल्हनों के साथ सुहागरात, जब दोनों सौतन को पता चली पति की सच्चाई तो उठाया ये हैरान कर देने वाला कदम

दो महिलाओं की मौके पर ही मौत

दीवार गिरने से जमीला और इशरत बुरी तरह मलबे में दब गई। पुलिस के अनुसार दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और स्थानीय लोग पहुंचे। जेसीबी मशीन और ग्रामीणों की मदद से मलबा हटाकर घायलों को बाहर निकाला गया।

दो महिलाएं अस्पताल में भर्ती

हादसे में घायल सलमा और शन्नो को तुरंत नजदीकी अस्पताल भेजा गया, जहां दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है। साहिबाबाद थाना इंचार्ज ने बताया कि मृतक महिलाओं के शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए गए हैं। घटना की जांच की जा रही है।

एलन मस्क का X डाउन, ChatGPT में भी आई दिक्कत, जानें कारण?

फैक्ट्री के पास की दीवार थी जर्जर

स्थानीय पार्षद आदिल मालिक ने बताया कि हादसा जिस दीवार के कारण हुआ, वह पास की फैक्ट्री की पुरानी और जर्जर दीवार थी। गर्मी और बारिश में लगातार कमजोर हो चुकी इस दीवार का कोई सहारा नहीं था। महिलाएं अनजाने में उसी दीवार के पास खाना खा रही थीं, तभी यह हादसा हो गया। उन्होंने कहा कि फैक्ट्री प्रबंधन की लापरवाही भी जांच का विषय है, क्योंकि जर्जर दीवार को हटाया नहीं गया था।

Location : 
  • Ghaziabad

Published : 
  • 18 November 2025, 6:31 PM IST