दिल्ली में छात्रा से दरिंदगी, छेड़छाड़ के बाद स्कूटर से 100 मीटर घसीटा, 10 दिन बाद FIR
दक्षिण दिल्ली में 21 वर्षीय छात्रा के साथ कथित छेड़छाड़ और स्कूटर से धक्का देकर घसीटने का मामला सामने आया है। छात्रा का आरोप है कि घटना के बाद शिकायत के बावजूद कार्रवाई में देरी हुई। पुलिस ने अब मामला दर्ज कर CCTV फुटेज की जांच शुरू कर दी है।