घर लौट रहा था महेश, रास्ते में मौत ने रोका रास्ता: तेज रफ्तार वाहन ने कुचला, परिवार में मचा कोहराम
दातागंज में देर शाम घर लौट रहे एक राहगीर के साथ ऐसा हादसा हुआ, जिसने पूरे परिवार को सदमे में डाल दिया। धरेली यात्री मोड़ के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से महेश चंद्र की जान चली गई, जबकि चालक मौके से फरार हो गया।