देवरिया में रफ्तार बनी काल, दो घरों के चिराग बुझ गए

देवरिया जिले के लार और गौरीबाजार थाना क्षेत्र में हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। एक युवक की मौके पर ही जान चली गई, जबकि दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Post Published By: Nitin Parashar
Updated : 20 February 2026, 1:47 PM IST
google-preferred

Deoria: रफ्तार का ऐसा खौफनाक खेल देखने को मिला जिसने दो परिवारों की खुशियां हमेशा के लिए छीन लीं। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। गुरुवार और शुक्रवार को हुए इन हादसों ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में मातम पसरा हुआ है।

पहली घटना

पहली घटना लार थाना क्षेत्र के लार बाईपास पर गुरुवार रात करीब आठ बजे हुई। सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बरसीपार निवासी 27 वर्षीय राजू यादव अपने 24 वर्षीय साथी अनुराग यादव के साथ बाइक से किसी निमंत्रण में शामिल होने जा रहे थे। जैसे ही वे लार बाईपास के पास पहुंचे, एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

तड़प-तड़प कर दम तोड़ा

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि राजू यादव ने मौके पर ही तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया। अनुराग गंभीर रूप से घायल हो गया। लार पुलिस ने आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लार पहुंचाया। जहां हालत बिगड़ने पर उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

दूसरी घटना

दूसरी घटना गौरीबाजार थाना क्षेत्र के गौरीबाजार-हाटा मार्ग पर शुक्रवार सुबह हुई। ग्राम बखरा निवासी 19 वर्षीय आर्यन निषाद दुकान पर जा रहा था। जैसे ही वह बखरा इंटर कॉलेज के पास पहुंचा, सामने से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि आर्यन की मौके पर ही मौत हो गई।

परिवार में कोहराम

इस साल उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की इंटरमीडिएट परीक्षा दे रहा था। बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और परिजन दहाड़ मारकर रोने लगे।

स्थानीय लोगों का कहना

स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर सड़कों पर यातायात नियमों का सख्ती से पालन हो और तेज रफ्तार वाहनों पर लगाम लगे तो ऐसे हादसों को रोका जा सकता है। फिलहाल पुलिस दोनों मामलों की जांच में जुटी है, लेकिन दो घरों के बुझ चुके चिराग अब कभी वापस नहीं आएंगे।

Location : 
  • Deoria

Published : 
  • 20 February 2026, 1:47 PM IST

Advertisement
Advertisement