हिंदी
समाजवादी पार्टी के विधायक Jay Prakash Anchal ने प्रदेश सरकार पर तीखा तंज कसते हुए कहा कि जापान और सिंगापुर जैसे देशों का दौरा करने वाले मुख्यमंत्री और अन्य प्रतिनिधियों को यह भी देखना चाहिए कि उत्तर प्रदेश का बजट पूरी तरह खर्च क्यों नहीं हो पा रहा है।
Lucknow: समाजवादी पार्टी के विधायक Jay Prakash Anchal ने प्रदेश सरकार पर तीखा तंज कसते हुए कहा कि जापान और सिंगापुर जैसे देशों का दौरा करने वाले मुख्यमंत्री और अन्य प्रतिनिधियों को यह भी देखना चाहिए कि उत्तर प्रदेश का बजट पूरी तरह खर्च क्यों नहीं हो पा रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि इन्वेस्टर्स समिट के जरिए प्रदेश में कितना वास्तविक निवेश आया है, इसका स्पष्ट आंकड़ा सरकार को जनता के सामने रखना चाहिए।
गोरखपुर में मरीजों की आंखों की रोशनी चले जाने की घटना पर भी विधायक ने चिंता जताई। उन्होंने कहा कि मामला उनकी जानकारी में है और मुख्यमंत्री के शहर में हुई इस गंभीर घटना के जिम्मेदारों पर अब तक क्या कार्रवाई हुई, यह सरकार को बताना चाहिए। विधायक ने पारदर्शिता और जवाबदेही की मांग की है।