Kanpur Lamborghini Crash: आरोपी की गिरफ्तारी नहीं? कटघरे में पुलिस; छत पर था आरोपी, दरवाजे से लौटे अफसर, जानिए खाकी का कारनामा

कानपुर के चर्चित लेम्बोर्गिनी कार हादसे के बाद कानपुर पुलिस वालों के घेरे में है। मुख्य आरोपी शिवम मिश्रा के घर पुलिस पहुंची, लेकिन तंबाकू कारोबारी के बेटे शिवम मिश्रा ने घर का दरवाजा नहीं खोला। करीब आधे घंटे तक दरवाजा खटखटाने के बावजूद अंदर मौजूद लोगों ने गेट नहीं खोला। जिसके बाद पुलिस को वापस उल्टे पांव जाना पड़ा।

Post Published By: Mayank Tawer
Updated : 9 February 2026, 4:51 PM IST
google-preferred

Kanpur: कानपुर के चर्चित लेम्बोर्गिनी कार हादसे में बड़ा अपडेट सामने आया है। मुख्य आरोपी शिवम मिश्रा के खिलाफ अब FIR दर्ज कर ली गई है। सोमवार को पुलिस टीम पूछताछ के लिए उनके घर पहुंची, लेकिन करीब आधे घंटे तक दरवाजा खटखटाने के बावजूद अंदर मौजूद लोगों ने गेट नहीं खोला। पुलिस टीम को बाहर इंतजार करने के बाद लौटना पड़ा। मामले के तूल पकड़ने के बाद पुलिस अब एक्शन मोड में दिखाई दे रही है।

शुरुआत में अज्ञात के खिलाफ दर्ज हुई थी रिपोर्ट

पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल के अनुसार, शुरुआती FIR घायल व्यक्ति की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ दर्ज की गई थी क्योंकि उसे ड्राइवर का नाम नहीं पता था। जांच में सामने आया कि हादसे के समय कार तंबाकू कारोबारी केके मिश्रा का बेटा शिवम मिश्रा चला रहा था। इसके बाद FIR में उसका नाम जोड़ा गया।

Kanpur Lamborghini Case: तंबाकू कारोबारी केके मिश्रा के बेटे शिवम मिश्रा पर एफआईआर, तेज रफ्तार में 6 लोगों को उड़ाया था

मेडिकल इश्यू की जांच में जुटी पुलिस

कमिश्नर ने बताया कि शिवम को किसी मेडिकल समस्या की बात सामने आई है, जिसकी पुष्टि के लिए पुलिस टीम भेजी गई थी। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि हादसे के वक्त शिवम को उसके बाउंसर कार से निकालकर ले गए थे। शराब पीने की आशंका और मेडिकल परीक्षण न होने को लेकर उठ रहे सवालों पर कमिश्नर ने कहा कि सभी पहलू विवेचना का हिस्सा हैं।

पुलिस की भूमिका पर उठे सवाल

हादसे के तुरंत बाद आरोपी को मौके से जाने देने और मेडिकल टेस्ट न कराने को लेकर पुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़े हो रहे हैं। थाना स्तर पर भी शुरू में अलग-अलग बयान सामने आए। मीडिया में मामला उछलने के बाद पुलिस की सक्रियता बढ़ी और FIR में आरोपी का नाम जोड़ा गया।

दिल्ली में रजिस्टर्ड, लिमिटेड एडीशन मॉडल और यूपी में क्रैश; पढ़ें कानपुर लेम्बोर्गिनी केस की इनसाइड स्टोरी

टक्कर में 6 लोग घायल

रविवार को ग्वालटोली स्थित वीआईपी रोड पर तेज रफ्तार लेम्बोर्गिनी ने पहले एक ऑटो और फिर सड़क किनारे खड़ी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार करीब 10 फीट दूर जा गिरा और कार खंभे से टकराकर रुकी। आरोपी ने अपनी कार से 6 लोगों को कुचला था। चश्मदीदों का आरोप है कि आरोपी के निजी बाउंसरों ने भीड़ से बदसलूकी की और उसे सुरक्षित निकाल ले गए। शिवम के पिता केके मिश्रा बड़े तंबाकू कारोबारी और बंशीधर एक्सपोर्ट्स कंपनी के मालिक हैं।

Location : 
  • Kanpur

Published : 
  • 9 February 2026, 4:51 PM IST

Advertisement
Advertisement