दिल्ली में रजिस्टर्ड, लिमिटेड एडीशन मॉडल और यूपी में क्रैश; पढ़ें कानपुर लेम्बोर्गिनी केस की इनसाइड स्टोरी
उत्तर प्रदेश के कानपुर में उस वक्त अचानक हड़कंप मच गया जब VIP रोड पर एक बड़ा हादसा हुआ। 8 फरवरी दोपहर 1:45 बजे की यह पूरी घटना रही। झूला पार्क चौराहे के पास सड़क पर खड़े लोगों और बुलेट सवारों को 14 करोड़ की लेम्बोर्गिनी कार ने टक्कर मार दी, जिससे कम से कम 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।