Kanpur Lamborghini Case को लेकर बड़ी खबर: आरोपी शिवम मिश्रा गिरफ्तार, कोर्ट लेकर पहुंची पुलिस

कानपुर के चर्चित लेंबोर्गिनी केस में पुलिस ने शिवम मिश्रा को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने पुष्टि की कि घटना के समय कार में वही मौजूद था। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की गई है और मामले की जांच जारी है।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 12 February 2026, 10:15 AM IST
google-preferred

Kanpur: कानपुर में हुए बहुत विवादित लैंबॉर्गिनी कार केस में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए शिवम मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस उसे कोर्ट में पेश करने के लिए ले आई। यह मामला पिछले कुछ दिनों से शहर में काफी चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस जांच में यह साफ हो गया कि घटना के समय शिवम मिश्रा लग्जरी कार में मौजूद था।

कानपुर पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने खुद कन्फर्म किया कि शिवम मिश्रा कार में मिला और जरूरी सबूतों के आधार पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले की पूरी जांच चल रही है और मामले के दूसरे पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

बताया जा रहा है कि इस हाई-प्रोफाइल मामले की वजह से प्रशासन पूरी सावधानी बरत रहा है। कोर्ट में पेशी के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

अपडेट जारी है...

Location : 
  • Kanpur

Published : 
  • 12 February 2026, 10:15 AM IST

Advertisement
Advertisement