Mirzapur Crime: कार की डिग्गी खोलते ही दंग रह गई पुलिस, दो बोरियों में मिली लाखों की खेप; चार गिरफ्तार

मिर्जापुर के अहरौरा क्षेत्र में पुलिस ने होंडा सिटी कार की डिग्गी में छिपाकर ले जाए जा रहे 44 किलोग्राम अवैध गांजे के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, गांजा 27 पैकेटों में दो बोरियों में रखा था। इसकी अनुमानित अंतरराष्ट्रीय कीमत 22 लाख रुपये बताई गई है। तस्करी में इस्तेमाल कार सीज की गई है।

Post Published By: Bobby Raj
Updated : 14 November 2026, 5:50 PM IST
google-preferred

Mirzapur: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर के अहरौरा में पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी होंडा सिटी कार की डिग्गी में दो बोरियों के अंदर 27 पैकेटों में गांजा छिपाकर ले जा रहे थे। तलाशी के दौरान पुलिस ने कुल 44 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया। इसकी अनुमानित अंतरराष्ट्रीय कीमत 22 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल होंडा सिटी कार को भी सीज कर दिया है।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक मिर्जापुर द्वारा अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई और अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन और क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन के नेतृत्व में थाना अहरौरा पुलिस टीम को यह सफलता मिली।

पुलिस के मुताबिक, मुखबिर से सूचना मिलने के बाद टीम ने अहरौरा क्षेत्र के वनस्थली विद्यालय, ग्राम लतीफपुर के पास कार्रवाई की। इस दौरान होंडा सिटी कार में सवार चार लोगों को पकड़ा गया। इसके बाद मौके पर कार की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कार की डिग्गी में काले रंग की प्लास्टिक में छिपाकर रखी गई दो बोरियां मिलीं।

पंजाब के तरनतारन में मौत बनकर आई दो बसों की टक्कर, 4 की मौत, 12 से ज्यादा घायल

44 किलो गांजा बरामद

पुलिस ने दोनों बोरियों की जांच की तो उनमें 27 पैकेटों में रखा कुल 44 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार, बरामद गांजे की अनुमानित अंतरराष्ट्रीय कीमत 22 लाख रुपये है। गांजे को कार की डिग्गी में छिपाकर ले जाया जा रहा था।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रमेश कुमार निषाद पुत्र गुल्ली निषाद, निवासी गुलरिया, थाना भितहा, जिला पश्चिमी चम्पारण, बिहार; मोहन चौधरी पुत्र नरेश चौधरी, निवासी कटहा, थाना धनहा, जिला पश्चिमी चम्पारण, बिहार; पीयूष कुमार तिवारी पुत्र ओमप्रकाश तिवारी, निवासी दुर्गवलिया घेरा टोला, थाना कसया, जनपद कुशीनगर; और गोविन्द पटेल पुत्र नथुनी पटेल, निवासी मिसरौली भुवाल पट्टी, थाना बिसुनपुरा, जनपद कुशीनगर के रूप में हुई है।

‘यह मेरा राज्य, मेरा अधिकार है…’ मेकेदातु बांध पर डीके शिवकुमार का दोटूक जवाब, तमिलनाडु कांग्रेस को दी खुली चुनौती

एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज

इस मामले में थाना अहरौरा में मु0अ0सं0-221/2026 के तहत धारा 8/20/29 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुलिस ने गिरफ्तार चारों अभियुक्तों के खिलाफ नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेज दिया है।

इसके साथ ही गांजा तस्करी में इस्तेमाल की गई होंडा सिटी कार को भी सीज कर दिया गया है। कार का पंजीकरण नंबर JH05AQ0983 है। पुलिस ने वाहन को धारा 207 एमवी एक्ट के अंतर्गत सीज किया है। अहरौरा पुलिस की इस कार्रवाई में कार की डिग्गी से बरामद 44 किलोग्राम गांजा, चार गिरफ्तारियां और तस्करी में इस्तेमाल वाहन की जब्ती शामिल है। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत आगे की विधिक कार्रवाई की गई है।

Location :  Mirzapur

Published :  14 November 2026, 5:50 PM IST

Advertisement