Deoria Chhath Puja: एक तरफ हाई अलर्ट तो दूसरी तरफ छठ गीतों से गूंजा रेलवे स्टेशन; डॉग स्क्वॉड के साथ पुलिस ने खंगाला चप्पा-चप्पा

छठ महापर्व के दौरान देवरिया रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। घर लौटने वाले श्रद्धालुओं की आवाजाही के बीच स्टेशन परिसर में सुरक्षा जांच की गई। वहीं, छठी मइया के पारंपरिक गीतों से स्टेशन का माहौल भक्तिमय बना हुआ है। जानिए स्टेशन पर क्या है खास व्यवस्था और सुरक्षा इंतजाम।

Post Published By: Bobby Raj
Updated : 14 November 2026, 5:12 PM IST
google-preferred

Deoria: छठ महापर्व पर घर लौटने वाले यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए देवरिया रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। आरपीएफ और जीआरपी अलर्ट मोड में हैं। वाराणसी से पहुंची डॉग स्क्वॉड की टीम ने स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म, ट्रेनों और यात्रियों के सामान की सघन जांच की। दूसरी ओर, स्टेशन पर गूंज रहे छठी मइया के पारंपरिक गीतों ने माहौल को भक्तिमय बना दिया है। यहां सुरक्षा के कड़े इंतजामों के साथ लोक आस्था की झलक भी देखने को मिल रही है।

डॉग स्क्वॉड ने स्टेशन और ट्रेनों की जांच की

छठ महापर्व के दौरान ट्रेनों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ और आवाजाही को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ाई है। इसी क्रम में वाराणसी से पहुंची डॉग स्क्वॉड की टीम ने देवरिया रेलवे स्टेशन पर जांच अभियान चलाया। टीम ने स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म और ट्रेनों की जांच की। यात्रियों के सामानों को भी सघन जांच के दायरे में रखा गया।

छठ महापर्व को लेकर पटना में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, गंगा घाटों पर तैनात रहेगी पुलिस

सुरक्षा एजेंसियां संदिग्ध गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं। पर्व के दौरान यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए स्टेशन पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

छठ पर देवरिया रेलवे स्टेशन में बढ़ी सतर्कता (Image Source: Dynamite News)

आरपीएफ और जीआरपी की लगातार गश्त

स्टेशन पर आरपीएफ और जीआरपी के जवान लगातार गश्त कर रहे हैं। रेलवे प्रशासन का उद्देश्य यात्रियों को सुरक्षित यात्रा उपलब्ध कराने के साथ किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहना है। छठ पर्व पर घर लौटने वाले यात्रियों की आवाजाही को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

डॉग स्क्वॉड की जांच के साथ सुरक्षा बलों की गश्त से स्टेशन परिसर और ट्रेनों पर निगरानी रखी जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां किसी भी संदिग्ध गतिविधि को लेकर सतर्क हैं।

मैनपुरी में ऑनर किलिंग: पिता पर 15 साल की बेटी को गोली मारने का आरोप, रातों-रात जलाया शव

Deoria News (2)

डॉग स्क्वॉड ने खंगाला चप्पा-चप्पा (Image Source: Dynamite News)

छठ गीतों से भक्तिमय हुआ रेलवे स्टेशन

देवरिया रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच छठ महापर्व की आस्था और परंपरा की झलक भी दिखाई दे रही है। स्टेशन पर गूंज रहे छठ के पारंपरिक गीत यात्रियों को लोक आस्था से जोड़ रहे हैं। छठी मइया के गीतों से पूरा स्टेशन परिसर भक्तिमय माहौल में नजर आ रहा है।

एक ओर डॉग स्क्वॉड और सुरक्षा बल यात्रियों की सुरक्षा के लिए जांच और गश्त में जुटे हैं, तो दूसरी ओर छठ गीतों की मधुर गूंज पर्व के उत्साह को दर्शा रही है। स्टेशन अधीक्षक देवरिया संदीप भटनागर की बाइट भी इस खबर के लिए निर्धारित की गई है।

Location :  Deoria

Published :  14 November 2026, 5:10 PM IST

Advertisement