स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एक्सप्रेस में बम की अफवाह से हड़कंप, अलीगढ़ स्टेशन पर उतारा गया यात्री
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एक्सप्रेस में बम होने की सूचना पर अलीगढ़ स्टेशन पर हड़कंप मच गया। आरपीएफ-जीआरपी ने संदिग्ध यात्री को पकड़कर बैग की जांच की, जिसमें कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। फिलहाल उससे पूछताछ और उसके इतिहास की जांच जारी है।