डीडीयू जंक्शन पर चेकिंग में बड़ी सफलता, RPF-GRP ने बरामद किए चांदी और सोने के जेवरात
आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने डीडीयू जंक्शन के फुट ओवरब्रिज पर चेकिंग के दौरान तीन तस्करों से भारी मात्रा में चांदी और सोने के जेवरात बरामद किए। पकड़े गए सामान की कीमत 54 लाख से अधिक है, और आरोपियों को आयकर विभाग के पास सौंप दिया गया है।