UP Assembly Election 2027: UGC पर राजा भैया की दो टूक, धीरेंद्र शास्त्री पर भी कही बड़ी बात

विधानसभा चुनाव 2027 से पहले UGC का मुद्दा राजनीतिक बहस का हिस्सा बनता नजर आ रहा है। इसे लेकर सवर्ण समाज के एक वर्ग में नाराजगी देखने को मिल रही है। इसी बीच कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने UGC को लेकर ऐसा बयान दिया है, जिसने इस मुद्दे पर सियासी चर्चा को और तेज कर दिया है।

Post Published By: Nitin Parashar
Updated : 14 November 2026, 5:16 PM IST
google-preferred

Pratapgarh: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election 2027) से पहले UGC का मुद्दा गरमाता नजर आ रहा है। सवर्ण समाज के एक वर्ग में इसे लेकर नाराजगी के बीच कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया (Raja Bhaiya) ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि UGC लागू नहीं होगा। इसके साथ ही राजा भैया ने हिंदुत्व, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री और रामकथा विवाद पर भी अपनी बात रखी।

UGC पर राजा भैया का दो टूक जवाब

UGC को लेकर चल रही बहस के बीच राजा भैया का बयान चर्चा में है। जब उनसे पूछा गया कि UGC लागू क्यों नहीं होगा? उन्होंने कहा, 'ज्यादा नहीं कहना है, लेकिन मैंने कह दिया कि लागू नहीं होगा तो नहीं होगा।'

हिंदू किसी एक राजनीतिक दल से बंधकर न रहें

राजा भैया ने हिंदुत्व पर बात करते हुए कहा कि हिंदुओं को किसी एक राजनीतिक दल से बंधकर नहीं रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि हिंदुओं को धर्म और हिंदुत्व के आधार पर फैसले लेने चाहिए।

उन्होंने इस्लाम का उदाहरण देते हुए कहा कि मुस्लिम अलग-अलग राजनीतिक दलों में होने के बावजूद अपने धर्म को प्राथमिकता देते हैं। इसी तरह हिंदुओं को भी समझना चाहिए कि वे पहले हिंदू हैं, राजनीतिक दल बाद में आते हैं। सनातन, धर्म और ईश्वर के प्रति आस्था मजबूत होनी चाहिए।

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के बयान का किया बचाव

भगवान श्रीकृष्ण को लेकर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के बयान पर राजा भैया ने उनका बचाव किया। उन्होंने कहा कि शास्त्री का भाव भक्ति का था। भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण की लीलाओं में अंतर है। भक्त भगवान श्रीकृष्ण को माखनचोर, चितचोर और छलिया जैसे नामों से पुकारते हैं। इसमें उनकी भक्ति का भाव होता है।

रामकथा रोकने की बात पर क्या बोले राजा भैया?

श्रीराम कथा के विरोध पर राजा भैया ने कहा कि कथा रोकने की बात करना असंवैधानिक है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि ऐसे लोगों को संविधान पढ़ना चाहिए। उन्होंने अनुच्छेद 25 और 26 का जिक्र करते हुए कहा कि धार्मिक स्वतंत्रता से जुड़े इन प्रावधानों को समझना जरूरी है।

राजा भैया ने कहा कि श्रीराम कथा रोकने की बातें हास्यास्पद हैं। उनका यह बयान UGC से लेकर रामकथा विवाद तक कई मुद्दों पर नई चर्चा छेड़ रहा है।

Location :  Pratapgarh

Published :  14 November 2026, 5:16 PM IST

Advertisement